पाचन को मजबूत बनाने वाली एक्सरसाइज है तेज चलना

तेज चलना भी एक एक्सरसाइज जो कि हमारे शरीर के लिए अनेक प्रकार से लाभदायक है। तेज चलना सबसे सरल व्यायाम माना जाता है जिसे प्रत्येक व्यक्ति आसानी से कर सकता है। रोजाना लगभग 30 से 40 मिनट तक तेज चलना आपको पाचन संबंधी समस्याओं से और अन्य शारीरिक बीमारियों से दूर रखता है। यह आंतों की सिकुड़न को उत्तेजित करता है, और बड़ी आंत के माध्यम से मल को निकने में मदद करता है।

पाचन को मजबूत बनाने वाली एक्सरसाइज

क्या आप कब्ज से परेशान हैं? क्या आप अपच और गैस की समस्या से छुटकारा चाहते हैं? तो आज के इस लेख में हम आपको पाचन को मजबूत बनाने वाली एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहें है, जो आपको इन समस्याओं से बचने में आपकी मदद कर सकती है। ये सरल व्यायाम आपके पाचन स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं और आपके पेट की चर्बी को जल्दी से पिघला सकते हैं!

एक्सरसाइज करने के फायदे ऊर्जा दिलाये

रोज कसरत करना आपके शरीर को अतिरिक्‍त ऊर्जा दिलाने में सहायक होता है। वर्कआउट आपके शरीर को दैनिक गतिविधि करने के लिए तैयार करने का सबसे अच्छा तरीका है। चाय या कॉफी की अपेक्षा सुबह की कसरत से आपको अधिक ऊर्जा मिलती है। रोजाना सुबह उठकर थोड़ा समय एक्सरसाइज करना आपको त्‍वरित ऊर्जा और मानसिक स्‍पष्‍टता को बढ़ाता है। इसलिए हर व्‍यक्ति के लिए रोजाना कुछ देर एक्सरसाइज करना फायदेमंद माना जाता है।

लेग एक्सरसाइज करने के फायदे वजन कम करने में

वजन कम करने में लेग वर्कआउट बहुत ही फायदेमंद होता है। इससे आपको अपना वजन कम करने और अधिक फिट बॉडी बनाने में मदद मिलती है, बल्कि यह आपके मधुमेह, चयापचय सिंड्रोम और कुछ कैंसर के जोखिम को भी कम करता है। लेग एक्सरसाइज में डेडलिफ्ट करने से आपके पेट की कसरत होती है।

मुगदर एक्सरसाइज करने के फायदे सम्पूर्ण शारीरिक कसरत में –

मुगदल व्यायाम आपके शरीर में अधिक संख्या में मांसपेशियों पर काम करके आपको फिट रखने में काफी मदद करते हैं। मुदगल करने के फायदे आपको एक ही समय में अपने कंधों, हाथों, पीट और रीढ़ पर फोकस करने में मदद करते हैं। यह आपके शरीर में मांसपेशियों को एक साथ काम करने और उनको मजबूत बनने मदद करता हैं।

फेस स्लिम करने के लिए करे लिप पुल एक्सरसाइज

लिप पुल एक्सरसाइज चिन फैट को कम करने के लिए बहुत ही अच्छी एक्सरसाइज है। यह आपके चेहरे की मांसपेशियों को टोन करती है जिससे फेस आकर्षक दिखाई देता है।

लिप पुल एक्सरसाइज करने के लिए आप सबसे पहले सीधे खड़े जाएं।
अपने चेहरे को सामने की ओर सीधा रखें।
अब अपने नीचे के होंठों को जबड़े के साथ बाहर की ओर निकालें।
कुछ सेकंड के इसलिए इस स्थिति में रहें और फिर से सामान्य अवस्था में आ जाएं।
लिप पुल एक्सरसाइज के 10 रैप के 4 सेट करें।
 

“योग विज्ञान है” – ओशो

 योग विज्ञान है, विश्वास नहीं। योग की अनुभूति के लिए किसी तरह की श्रद्धा आवश्यक नहीं है। योग का इस्लाम, हिंदू, जैन या ईसाई से कोई संबंध नहीं है। 

जिन्हें हम धर्म कहते हैं वे विश्वासों के साथी हैं। योग विश्वासों का नहीं है, जीवन सत्य की दिशा में किए गए वैज्ञानिक प्रयोगों की सूत्रवत प्रणाली है। इसलिए पहली बात मैं आपसे कहना चाहूंगा वह यह कि  योग विज्ञान है, विश्वास नहीं। योग की अनुभूति के लिए किसी तरह की श्रद्धा आवश्यक नहीं है। योग के प्रयोग के लिए किसी तरह के अंधेपन की कोई जरूरत नहीं है।

नास्तिक भी योग के प्रयोग में उसी तरह प्रवेश पा सकता है जैसे आस्तिक। योग नास्तिक-आस्तिक की भी चिंता नहीं करता है। विज्ञान आपकी धारणाओं पर निर्भर नहीं होता; विपरीत, विज्ञान के कारण आपको अपनी धारणाएं परिवर्तित करनी पड़ती हैं। कोई विज्ञान आपसे किसी प्रकार के बिलीफ, किसी तरह की मान्यता की अपेक्षा नहीं करता है। विज्ञान सिर्फ प्रयोग की, एक्सपेरिमेंट की अपेक्षा करता है।