योग एक परिचय
योग भारतीय वैदिक परंपरा की अमूल्य देन है योग का प्रारंभिक ज्ञान वैदिक दर्शन से ही प्राप्त हुआ है ऋग्वेद में सर्वप्रथम योग संबंधी विचारधारा का उल्लेख मिलता है वेद भारतीय अध्यात्म दर्शन की के प्रेरणा स्रोत हैं वेदों में ही मानव मुक्ति हेतु योग दर्शन के ज्ञान का प्रादुर्भाव मिलता है
- Read more about योग एक परिचय
- Log in to post comments
योग से पाएं खतरनाक रोगों पर नियंत्रण
किसी कठिन और थका देने वाली दो-ढाई घंटे लंबी कसरत के बजाय बीस से तीस मिनट तक किया जाने वाला योगाभ्यास ज्यादा कारगर होता है। कसरत में फिर भी नुकसान की गुंजाइश रहती है क्योंकि पता नहीं शरीर में कौन सा रोग पल रहा है और की जा रही कसरत अपने दबाव से उस रोग को बढ़ा या बिगाड़ दे।
- Read more about योग से पाएं खतरनाक रोगों पर नियंत्रण
- Log in to post comments
मंदिर बनाने का नक्शा
|| प्राचीन भारत में मंदिर बनाने का नक्शा ||
|| कुण्डलिनी जाग्रत करने के स्थान थे प्राचीन मंदिर ||
प्राचीन भारत में मंदिर बनाने से पहले जगह और दिशा का विशेष महत्व होता था | मंदिरो का निर्माण अलग अलग शैलियों के हिसाब से हुआ करता था पर अधिकतर मंदिर ऐसी पद्धति से बनते थे जिसमे हर एक कुण्डलिनी चक्र के हिसाब से गर्भगृह, मंडप, प्रस्थान, परिक्रमा आदि का निर्माण होता था और जिस चक्र के हिसाब से उस जगह का निर्माण होता था वहा व्यक्ति को चलकर या बैठकर उस चक्र को जागृत करने में सहयोग मिलता था |
- Read more about मंदिर बनाने का नक्शा
- Log in to post comments
कमर दर्द के लिए 4 योगासन
कमर का दर्म कमर तोड़ देता है। कमर का दर्द असहनीय होता है। पीठ दर्द, कमर दर्द, सरवाइकल और कमर से जुड़ी अन्य समस्याएं आम हो गई है। डॉक्टर भी कहते हैं कि इसका सबसे अच्छा इलाज योग (Yoga for Back pain) ही है। आओ जानते हैं कि वह कौन से आसन हैं जिससे कमर का दर्द ठीक हो जाता है। ये चार आसन है- मकरासन, भुजंगासन, हलासन और अर्ध मत्येन्द्रासन।
- Read more about कमर दर्द के लिए 4 योगासन
- Log in to post comments
शरीर को ताकतवर बनाने के घरेलू नुस्खे
वजन बढ़ाने और शरीर को ताकतवर बनाने के लिए बहुत से लोग दवाओं और रासायनिक प्रोटीन पाउडरों का सेवन करते हैं। जो उन्हें लाभ तो पहुंचाते हैं लेकिन अधिक समय तक सेवन करने से इनके कुछ दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं। लेकिन आप शरीर को ताकतवर बनाने के घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। यह शरीर को मजबूत करने और बिना किसी दुष्प्रभाव के शरीर की ताकत बढ़ाने में सहायक होते हैं। आइए इन्हें विस्तार से जाने।
- Read more about शरीर को ताकतवर बनाने के घरेलू नुस्खे
- Log in to post comments
शरीर को ताकतवर बनाने के घरेलू उपाय और तरीके
ताकत की कमी न केवल आपको शारीरिक बल्कि भावनात्मक नुकसान भी पहुंचा सकती है। अक्सर लोगों द्वारा शरीर को ताकतवर बनाने के तरीके और घरेलू उपाय खोजे जाते हैं। यदि आप भी अपने शरीर का स्टैमिना बढ़ाना चाहते हैं तो ताकत बढ़ाने के उपाय अपना सकते हैं। वैसे तो अपनी आवश्यकता के अनुसार शरीर खुद ही ऊर्जा उत्पन्न करता है। लेकिन शरीर में ऊर्जा उत्पादन में वृद्धि के लिए आपको विशेष खाद्य पदार्थों का सेवन करने की आवश्यकता है। जो आपकी आवश्यकता से अधिक ऊर्जा उत्पादन में सहायक होते हैं।
- Read more about शरीर को ताकतवर बनाने के घरेलू उपाय और तरीके
- Log in to post comments
जॉगिंग के लिए एक नियमित समय निर्धारित करें
एक नियमित कार्यक्रम रखना एक व्यायाम दिनचर्या को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है। यदि आप जॉगिंग करते है तो आप उसका एक नियमित समय निर्धारित करें और प्रत्येक दिन उसका पालन करें। इसी समय के अनुसार आप एक स्थिर और नियमित व्यायाम आहार सेवन अवधि को बनायें रखें। यदि आप जॉगिंग के लिए अंधेरे में चल रहे हैं, तो चमकीले रंग के कपड़ें पहनें।
- Read more about जॉगिंग के लिए एक नियमित समय निर्धारित करें
- Log in to post comments
शरीर को ताकतवर बनाने के लिए क्विनोआ खाएं
प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ मांसपेशियों के निर्माण के लिए एक प्राथमिकता है, यह शरीर को ताकतवर बनाने के लिए ईंधन के रूप में महत्वपूर्ण है।
कार्बोहाइड्रेट वाले खाद्य पदार्थ इस ऊर्जा को प्रदान करने में मदद कर सकते हैं। पके हुए क्विनोआ में लगभग 40 ग्राम कार्ब्स प्रति कप (185 ग्राम), 8 ग्राम प्रोटीन, 5 ग्राम फाइबर और अच्छी मात्रा में मैग्नीशियम और फास्फोरस होते हैं।
- Read more about शरीर को ताकतवर बनाने के लिए क्विनोआ खाएं
- Log in to post comments
शरीर को ताकतवर बनाने के घरेलू उपाय अंडे
पोषक तत्वों की अच्छी मात्रा होने के कारण आप शरीर की ताकत और सहनशक्ति बढ़ाने के लिए अंडों को अपने नियमित आहार में शामिल कर सकते हैं। अंडे में उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन, स्वस्थ वसा और अन्य पोषक तत्व जैसे विटामिन बी और कोलीन आदि होते हैं। प्रोटीन अमीनो एसिड से बने होते हैं जबकि अंडों में अमीनो एसिड ल्यूसीन अच्छी मात्रा में होता है। यह मुख्य रूप से मांसपेशियों के लिए फायदेमंद होता है। विटामिन B आपके शरीर की विभिन्न क्रियाओं और विशेष रूप से ऊर्जा उत्पान में महत्वपूर्ण होता है। इस तरह से आप अपने शरीर को ताकतवर बनाने के लिए अंडे का सेवन कर सकते हैं।
- Read more about शरीर को ताकतवर बनाने के घरेलू उपाय अंडे
- Log in to post comments
ताकतवर बनने के लिए पिएं नारियल पानी
शरीर की ताकत बढ़ाने के लिए नारियल पानी के फायदे बहुत अधिक हैं। क्योंकि नारियल का पानी शरीर को इलेक्ट्रोलाइट्स (electrolytes) से भर देता है। जब भी आपको कमजोरी का एहसास हो या आप धूप में घर से बाहर निकलें तब आप इस पेय का सेवन कर सकते हैं। यह आपके शरीर को त्वरित ऊर्जा दिलाने और शरीर को शक्ति प्रदान करने का बेहतरीन उपाय है।
- Read more about ताकतवर बनने के लिए पिएं नारियल पानी
- Log in to post comments
“योग विज्ञान है” – ओशो
योग विज्ञान है, विश्वास नहीं। योग की अनुभूति के लिए किसी तरह की श्रद्धा आवश्यक नहीं है। योग का इस्लाम, हिंदू, जैन या ईसाई से कोई संबंध नहीं है।
जिन्हें हम धर्म कहते हैं वे विश्वासों के साथी हैं। योग विश्वासों का नहीं है, जीवन सत्य की दिशा में किए गए वैज्ञानिक प्रयोगों की सूत्रवत प्रणाली है। इसलिए पहली बात मैं आपसे कहना चाहूंगा वह यह कि योग विज्ञान है, विश्वास नहीं। योग की अनुभूति के लिए किसी तरह की श्रद्धा आवश्यक नहीं है। योग के प्रयोग के लिए किसी तरह के अंधेपन की कोई जरूरत नहीं है।
नास्तिक भी योग के प्रयोग में उसी तरह प्रवेश पा सकता है जैसे आस्तिक। योग नास्तिक-आस्तिक की भी चिंता नहीं करता है। विज्ञान आपकी धारणाओं पर निर्भर नहीं होता; विपरीत, विज्ञान के कारण आपको अपनी धारणाएं परिवर्तित करनी पड़ती हैं। कोई विज्ञान आपसे किसी प्रकार के बिलीफ, किसी तरह की मान्यता की अपेक्षा नहीं करता है। विज्ञान सिर्फ प्रयोग की, एक्सपेरिमेंट की अपेक्षा करता है।