जांघों को पतला करने का उपाय इनर थिग पल्स एक्सरसाइज
इनर थिग पल्स (Inner Thigh Pulses) एक्सरसाइज आपकी आंतरिक जांघों को लक्षित करने के लिए बहुत ही अच्छा मानी जाती है। इनर थिग पल्स एक्सरसाइज करने के लिए आप सबसे पहले एक एक्सरसाइज मैट को बिछाकर उस पर दाहिनी ओर करवट लेकर सो जाएं और अपने दाएं हाथ से अपने सिर को सहारा दें। बाएं हाथ की मदद से बाएं पैर को मोड़ कर दायं पैर की जांघ से आगे की ओर रखें और हाथ से पकड़े रहें। अब अपने दाएं पैर को ऊपर नीचे करें। आप यही पूरी प्रक्रिया बायीं ओर करवट लेकर भी करें।
थाई कम करने के उपाय साइड लेग लिफ्ट्स
मोटी और अतिरिक्त वसा वाली जांघों को पतला करने लिए साइड लेग लिफ्ट्स बहुत ही अच्छा व्यायाम है। साइड लेग लिफ्ट्स एक्सरसाइज करने के लिए आप सबसे पहले एक एक्सरसाइज मैट को बिछाकर उस पर दाहिनी ओर करवट लेकर सो जाएं और अपने दाएं हाथ से सिर को सहारा दें। अपने बाएं हाथ को कमर पर रखें और गर्दन को सीधा रखे हुए सामने देखें। अब शरीर को एक सीधी रेखा में रखें हुए, बाएं पैर को बिना मोड़े हुए ऊपर की ओर उठायें और फिर नीचे ले आयें। यह साइड लेग लिफ्ट्स एक्सरसाइज है आप इसके कुछ रेप्स करने के बाद अपनी करवट बदल लें। अब बायीं करवट ले और पूरी क्रिया दूसरे पैर से दोहराहएं।
- Read more about थाई कम करने के उपाय साइड लेग लिफ्ट्स
- Log in to post comments
मोटी जांघ को पतला करने के लिए साइड लंज व्यायाम
साइड लंज व्यायाम आंतरिक जांघों के लिए बहुत ही प्रभावी होता है। साइड लंज एक्सरसाइज करने के लिए आप सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। अब अपने दोनों पैरों के बीच में कम से कम 2 फुट का दूरी रखें। अपने दोनों हाथों को सामने की ओर लायें और कोहनी से मोड़ कर दोनों हथेलियों को आपस में मिला लें। अब दाएं पैर को घुटने से मोड़े और बाएं पैर को सीधा रखें। फिर से अपने दायं पैर को सीधा करके बाएं पैर के पास ले आयें। अब फिर से बाएं पैर को दाएं पैर से 2 फुट की दूरी पर रखें और पूरी क्रिया दूसरे पैर से दोहराहएं।
- Read more about मोटी जांघ को पतला करने के लिए साइड लंज व्यायाम
- Log in to post comments
जांघों को पतला करने का उपाय लेग रेसेस एक्सरसाइज
लेग रेसेस एक्सरसाइज करके आप आसानी से जांघों को कम कर सकते है। लेग रेसेस एक्सरसाइज आपकी कोर को मजबूत करने के लिए अच्छा व्यायाम है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप पहले फर्श पर एक्सरसाइज मैट को बिछा कर उस पर सीधे लेट जाएं। अपने दोनों हाथों को शरीर के समान्तर फर्श पर सीधा रखें। अब अपने दोनों पैरों को एक साथ उठायें और कमर पर 90 डिग्री कोण बनायें। फिर धीर-धीरे दोनों पैरों को जमीन पर वापस ले आयें। यह क्रिया को आप बार-बार दोहराहएं। लेग रेसेस एक्सरसाइज के 10 रेप्स के 3 सेट करें। यह लेग रेसेस एक्सरसाइज आपकी थाई को पलता करती है।
जांघ की चर्बी कैसे कम करें के लिए लेग स्विंग व्यायाम
लेग स्विंग व्यायाम थाई को पतला करने के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। यह व्यायाम आपकी बाहरी जांघों और आपके तिरछेपन को लक्षित करता है। इसे करने लिए आप सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। दोनों पैरो को पास-पास रखें। अब अपने दाएं पैरों को आगे की ओर अधिकतम ऊंचाई तक स्विंग करें। यदि आपको लेग स्विंग करते समय संतुलन बनाने में कठिनाई हो रही है तो आप किसी कुर्सी का सहारा ले सकते है। ध्यान रखें कि जब आप पैर को स्विंग करे तो पैर मुड़ना नहीं चाहिए। अब यही पूरी क्रिया अपने बाएं पैर से भी करें। अपनी क्षमता के अनुसार आप दोनों पैरों से लेग स्विंग बराबर संख्या में करें। यह व्यायाम आपकी जांघों को पतला करने में मदद क
जांघों की चर्बी घटाने के उपाय प्ली स्क्वाट एक्सरसाइज
मोटी जांघों को पतला करने के लिए और प्ली स्क्वाट (Plie Squat) करने के लिए आप सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। अपने दोनों पैरों के बीच एक से दो फुट की दूरी रखें और दोनों पैरों की उँगलियों को तिरछे (लगभग 45 डिग्री) बाहर की ओर रखें। अपने दोनों हाथों को दाई और बायीं ओर सीधा कर लें। अब दोनों पैरों को घुटनों से मोड़ें और नीचे की ओर झुकें। अपने हिप्स को फर्श के समान्तर लाने का प्रयास करें। इस दौरान अपनी रीढ़ की हड्डी और गर्दन को पूरी तरह से सीधा रखें। आप इस एक्सरसाइज को कुछ सेकंड तक करने का प्रयास करे और फिर अपने दोनों पैरों को सीधा करके अपनी प्रारंभिक अवस्था में आयें। प्ली स्क्वाट (Plie Squat) एक्सरसाइज
जांघ पतली करने के लिए एक्सरसाइज
थाई को पतला कैसे करें? जांघों को पतला करने का सबसे अच्छा उपाय एक्सरसाइज है। इससे आप आसानी से अपनी मोटी जांघों को पतला कर सकते है और उनसे अतिरिक्त वसा को कम कर सकती हैं।
- Read more about जांघ पतली करने के लिए एक्सरसाइज
- Log in to post comments
जांघों को पतला कैसे करें, उपाय और एक्सरसाइज
जांघ की चर्बी कैसे कम करें: पैरों को आकर्षित दिखाने के लिए हर लड़की चाहती है कि उनकी जांघ पतली और सेक्सी हो। आज के समय में सुन्दर और फिट शरीर को कौन नहीं चाहता है, पर भारी वजन और व्यायाम ना करना आपकी सुन्दरता को बिगाड़ देता है। जबकि सबसे ज्यादा समस्या महिलाओं के शरीर के हिस्सों जैसे कि पेट, जांघ और हिप्स का साइज़ बढ़ने से होती है जहां आसानी से चर्बी जम जाती है। आकर्षक दिखने के लिए जांघों का पतला होना बहुत ही आवश्यक होता है। खान-पान का अनियमित होने और शरीर गतिविधियाँ के ना करने से आपके शरीर में फैट जमा होने लगता है जिसका असर आपकी मोटी जांघों पर भी दिखाई देता है।
- Read more about जांघों को पतला कैसे करें, उपाय और एक्सरसाइज
- Log in to post comments
क्रंच एक्सरसाइज में की जाने वाली गलती
क्रंच एक्सरसाइज को करते समय अपने गर्दन पर अधिक खिंचाव ना डाले, इससे आपकी गर्दन में दर्द हो सकता हैं।
क्रंच एक्सरसाइज को करते समय ध्यान रखें की आप अपने कन्धों को अधिक ऊंचाई तक ना उठायें।
इससे आपके रेक्टस एब्डोमिनिस पर अधिक जोर पड़ता हैं।
सही तरीके से क्रंच एक्सरसाइज करने के लिए आप अपनी छाती को जमीन से केवल कुछ इंच ही ऊपर उठायें।
क्रंच एक्सरसाइज को करते समय अधिक गति का प्रयोग ना करें, यदि आप क्रंच एक्सरसाइज को जल्दी-जल्दी करते है तो उससे अधिक लाभ नहीं मिलता जितना की आप आराम से करते है तब मिलता हैं।
- Read more about क्रंच एक्सरसाइज में की जाने वाली गलती
- Log in to post comments
क्रंच एक्सरसाइज के लाभ शरीर को लचीला बनाने में
अपने शरीर को लचीला बनाने में क्रंच एक्सरसाइज लाभदायक होता हैं। यह व्यायाम आपकी की कोर मांसपेशियों को मजबूत करता है और रीढ़ की हड्डी में लचीलेपन को बढ़ता है। क्रंच एक्सरसाइज एक हिप्स फ्लेक्सर की तरह कार्य करता हैं। इसके अलावा यह व्यायाम आपकी पीठ दर्द को भी ठीक करता हैं।
- Read more about क्रंच एक्सरसाइज के लाभ शरीर को लचीला बनाने में
- Log in to post comments
“योग विज्ञान है” – ओशो
योग विज्ञान है, विश्वास नहीं। योग की अनुभूति के लिए किसी तरह की श्रद्धा आवश्यक नहीं है। योग का इस्लाम, हिंदू, जैन या ईसाई से कोई संबंध नहीं है।
जिन्हें हम धर्म कहते हैं वे विश्वासों के साथी हैं। योग विश्वासों का नहीं है, जीवन सत्य की दिशा में किए गए वैज्ञानिक प्रयोगों की सूत्रवत प्रणाली है। इसलिए पहली बात मैं आपसे कहना चाहूंगा वह यह कि योग विज्ञान है, विश्वास नहीं। योग की अनुभूति के लिए किसी तरह की श्रद्धा आवश्यक नहीं है। योग के प्रयोग के लिए किसी तरह के अंधेपन की कोई जरूरत नहीं है।
नास्तिक भी योग के प्रयोग में उसी तरह प्रवेश पा सकता है जैसे आस्तिक। योग नास्तिक-आस्तिक की भी चिंता नहीं करता है। विज्ञान आपकी धारणाओं पर निर्भर नहीं होता; विपरीत, विज्ञान के कारण आपको अपनी धारणाएं परिवर्तित करनी पड़ती हैं। कोई विज्ञान आपसे किसी प्रकार के बिलीफ, किसी तरह की मान्यता की अपेक्षा नहीं करता है। विज्ञान सिर्फ प्रयोग की, एक्सपेरिमेंट की अपेक्षा करता है।