ভেকাসন
যোগশাস্ত্রে বর্ণিত আসন বিশেষ।
ভেক শব্দের অর্থ হলো― ব্যাঙ। ব্যাঙের ভঙ্গিমা থেকে, এই আসনের নামকরণ করা হয়েছে ভেকাসন (ভেক + আসন)। এই আসনের ভঙ্গিমা নিয়ে একটু বিতর্ক আছে এখানে কমগ্রহণযোগ্য আসনটিকে মতান্তরিত পদ্ধতি হিসাবে যুক্ত করা হয়েছে এর কিছু বর্ধিত আসন রয়েছে এগুলো হলো- অর্ধ ভেকাসন, সুপ্তভেকাসন।
भेकासन, योग विज्ञान का बहुत अच्छा आसन है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन रहता है। भेकासन न सिर्फ मेटाबॉलिज्म को एक्टिवेट करता है बल्कि आपके दिमाग को स्थिर रखने में भी मदद करता है। और आज की दुनिया में बैलेंस बनाकर रखना ही सबसे जरूरी चीज है। भेकासन बैलेंस बनाने से जुड़ी इसी खूबी को आपके शरीर में विकसित करने में मदद करता है।
भेकासन का अभ्यास करने के लिए आपके पैर और क्वाड्रीसेप्स इतने मजबूत होने चाहिए कि पूरे शरीर का वजन उठा सकें। लेकिन सबसे पहले आपको अपने मन के डर पर जीत हासिल करनी होगी कि कहीं आप अभ्यास करते हुए गिर न पड़ें।
अगर गिर भी जाएं तो गहरी सांस लें और कोशिश के लिए अपनी तारीफ करें और दोबारा अभ्यास करें। शुरुआती दौर में इस आसन को करने के लिए किसी योग्य योग शिक्षक से मार्गदर्शन जरूर लें।