Skip to main content

कोणासन

कोण आसन ऐसे करें 

  • सीधे खड़े रहते हुए पैरों में कूल्हे के चौड़ाई जितनी दूरी बना ले और हाथों को शरीर के बाजू में रखें ।
  • साँस  ले और अपने बाएं हाथ को इस तरह ऊपर उठाये की आपकी उंगलियाँ छत की दिशा में रहें । 
  • साँस छोड़ते हुए रीढ़ की हड्डी को झुकाते हुए अपनी दाहिनी ओर झुके, उसके बाद अपने श्रोणि को बाईं ओर ले जाएँ और थोड़ा और झुके । अपने बायें हाथ को ऊपर की ओर तना हुआ रखे।
  • बायीं हथेली  से उपर देखने के लिए  अपने सिर को घुमाए । कोहनियों को सीधा रखें ।
  • साँस लेते हुए अपने शरीर को वापस सीधा करें ।
  • साँस छोड़ते हुए अपने बायें हाथ को नीचे लाए ।

कोणआसन के फ़ायदे 

  • रीढ़ की हड्डी और बाजुओं व टाँगों को खींच कर सीधा रखने में सहायता।
  • हाथ, पैर और धड़ के सभी भागों में सुदृढ़ता।
  • पीठ के दर्द से निजादI
  • रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है।
  • कब्ज़ में राहत मिलती है।
  • कटिस्नायु शूल (साईटीका) के रोगियों को लाभ मिलता है।

 

कोणआसन के अंतर्विरोध

  • जिन लोगों को तीव्र पीठ दर्द और स्पॉंदिलाइटिस की शिकायत हो,वह कोण आसन ना करें।