Skip to main content

सेतुबंधासन

સેતુબંધાસન

भूमि पर सीधे लेट जाइए। दोनों घुटनों को मोड़कर रखिए। कटिप्रदेश को ऊपर उठा कर दोनों हाथो को कोहनी के बल खड़े करके कमर के नीचे लगाइये। अब कटि को ऊपर स्थिति रखते हुए पैरों को सीधा किजिए। कंधे व सिर भूमि पर टिके रहें। इस स्थिति में 6-8 सेंकण्ड रहें। वापस आते समय नितम्ब एवं पैरों को धीरे-धीरे जमीन पर टेकिए। हाथो को एकदम कमर से नहीं हटाना चाहिये। शवासन में कुछ देर विश्राम करके पुनः अभ्यास को 4-6 बार दोहराएं।

सेतुबंधासन करने की विधि-

  • सर्वप्रथम सीधे पीठ के बल चित लेट जाइए। 
  • हाथों को शरीर के बराबर में सटाकर रखिए। 
  • अब दोनो पैरो को घूटने से मोड़कर, साँस लेते हुए कमर के हिस्से को उपर उठाएँगे ।
  • साँस निकालते हुए कमर को वापिस फर्श पर लाएँगे।
  • अभ्यास को साँस के साथ ही दोहराएँगे।
  • शुरू में 5-7 बार दोहरा सकते हैं।

सेतुबंधासन करने की लाभ-

  1. कमर दर्द में च्मत्कारिक लाभ हैं ।
  2. कमर की मासपेशियों को मजबूत कर रकसंचार तेज करता है। 
  3. कमर की चर्बी को भी कम करता है।
  4. पेट के रोगों में भी लाभप्रद है। 
  5. मेरुदण्ड को लचीला बनाता है।