Skip to main content

हनुमानासन

हनुमानासन

हनुमानासन को मंकी पोज (Monkey pose) भी कहते हैं। इस योग मुद्रा में बजरंगबली की मुद्रा में शरीर को मोड़ा जाता है। इस आसन की प्रारंभिक मुद्रा थोड़ी चुनौतीपूर्ण होती है क्योंकि इसमें शरीर को लचीला भी करना होता है। यह आसन जमीन पर आराम से बैठकर किया जाता है और लगातार सांस लेने और छोड़ने का भी अभ्यास किया जाता है। महिलाओं के लिए यह आसन बेहद लाभकारी होता है।

यूं करें हनुमानासन

सबसे पहले जमीन पर बैठ जाएं। अपने दोनों पैरों को आगे-पीछे (दो अलग दिशाओं) फैलाकर बैठें। दोनों पैर के घुटने एक-दूसरे से अलग हों। दाहिना पैर आगे की ओर रखें एवं बायां पैर पीछे की ओर फैलाएं। अब गहरी सांस लें। सांस छोड़ें और अपने धड़ को आगे की तरफ झुकाएं। इस दौरान आपकी उंगलियां जमीन से छूनी चाहिए। अब अपने बाएं घुटने को इस तरह से पीछे की ओर रखें कि आपका दाहिना पैर आगे की ओर जमीन को छुए। इस मुद्रा में आने के बाद अपनी भुजाओं को अपने सिर से ऊपर उठाएं। दोनों हथेलियों को जोड़ें। अपनी भुजाओं को जितना संभव हो ऊपर की ओर ले जाएं। हल्का सा धड़ और हथेलियों को पीछे की ओर झुकाएं। इस दौरान सामान्य रूप से सांस लेते रहें। जितनी देर तक आप इस मुद्रा में सहज तरीके से रह सकते हैं, रहने की कोशिश करें। फिर पहले की अवस्था में आ जाएं।

हनुमानासन के फायदे

  • प्रतिदिन हनुमानासन करने से शरीर के अंदर जमा हानिकारक पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। पाचन क्रिया दुरुस्त होता है।
  • प्रेगनेंसी में इसे करना फायदेमंद है। यह प्रसव के दौरान होने वाले दर्द को कम करता है। इससे बच्चे को जन्म देने की प्रक्रिया आसान हो जाती है। गर्भावस्था के पहली तिमाही में इसका अभ्यास करने से बच्चे को जन्म देने में अधिक परेशानी नहीं होती है।
  • इसके नियमित अभ्यास से साइटिका के दर्द से राहत मिलती है। यह आसन कूल्हों की मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है।

वजन कम करने के लिए रोज करें ये 3 आसन

  • रात में नींद नहीं आती तो इसका अभ्यास नियमित रूप से करें। इसे करने के दौरान सांस लेने और छोड़ने की प्रक्रिया से स्ट्रेस और चिंता कम होती है। मस्तिष्क को राहत प्रदान करता है इसलिए नींद की समस्या दूर करने में यह आसन कारगर है।
  • इससे शरीर में रक्त प्रवाह बढ़ता है। पैरों और कूल्हों में भी खून का प्रवाह बेहतर होता है। जिन लोगों के शरीर में खून का प्रवाह सही से नहीं होता, उन्हें इसका अभ्यास जरूर करना चाहिए।
  • इसे करने से शरीर के ऊपरी हिस्से की एक्सरसाइज होती है। यह पेट की मांसपेशियों को टाइट बनाता है। अतिरिक्त चर्बी को घटाता है। पेट, नितंबों और जांघों के फैट को कम करने में यह आसन बहुत फायदेमंद है।