मेडिटेशन
यौगिक ध्यान से लाभ
महर्षि पतंजलि के योगसूत्र में ध्यान भी एक सोपान है।
चित्त को एकाग्र करके किसी एक वस्तु पर केन्द्रित कर देना ध्यान कहलाता है। प्राचीन काल में ऋषि मुनि भगवान का ध्यान करते थे। ध्यान की अवस्था में ध्यान करने वाला अपने आसपास के वातावरण को तथा स्वयं को भी भूल जाता है। ध्यान करने से आत्मिक तथा मानसिक शक्तियों का विकास होता है। जिस वस्तु को चित मे बांधा जाता है उस मे इस प्रकार से लगा दें कि बाह्य प्रभाव होने पर भी वह वहाँ से अन्यत्र न हट सके, उसे ध्यान कहते है।
ध्यान से लाभ
ऐसा पाया गया है कि ध्यान से बहुत से मेडिकल एवं मनोवैज्ञानिक लाभ होते हैं।
- Read more about यौगिक ध्यान से लाभ
- Log in to post comments
मन शांत रखने का उपाय मेडिटेशन करना
मेडिटेशन मन को शांत रखने के लिए एक प्रभावी घरेलू उपाय है। वास्तव में मेडिटेशन एक आध्यात्मिक अभ्यास है और सदियों से लोग अपने मन को शांत रखने के लिए इसे करते आ रहे हैं। अगर आप अपने दिमाग को शांत रखना चाहते हैं, तो प्रतिदिन कम से कम 15 से 30 मिनट तक शांत वातावरण में बैठकर एकाग्र होकर मेडिटेशन करें। इससे तनाव और डिप्रेशन दोनों कम होगा और मन एकदम शांत रहेगा।
- Read more about मन शांत रखने का उपाय मेडिटेशन करना
- Log in to post comments
मन को शांत करने के लिए मेडिटेशन करें
चिंता मुक्त रहने के लिए मेडिटेशन करना सबसे अच्छा और प्रभावी तरीका है। यह मेडिटेशन योग दिमाग में चल रही उथल पुथल को शांत करके दिमाग को आराम देता है। मेडिटेशन करने के लिए आप सबसे पहले एक योगा मैट को जमीन पर बिछा कर पद्मासन या सुखासन में बैठ जाएं। अब गहरी लंबी साँस लें और छोड़ें। इसे योग को आप अपनी क्षमता के अनुसार कर सकते है।
- Read more about मन को शांत करने के लिए मेडिटेशन करें
- Log in to post comments