योग
उष्ट्रासन योग के फायदे सी सेक्शन डिलीवरी के बाद वजन कम करने में
उष्ट्रासन या कैमल पोज किडनी के साथ-साथ सभी अंगों की मालिश करता है। यह शरीर के अंगों को ताजा रक्त भेजता है जिससे उन्हें ऑक्सीकरण और डिटॉक्सिफाई किया जाता है। उष्ट्रासन सी सेक्शन डिलीवरी के बाद पेट कम करने में मदद करता है। इस आसन को करने के लिए आप सबसे पहले एक योगा मैट को बिछा के उस पर घुटनों के बल खड़े हो जाएं। अब अपनी कमर के यहाँ से पीछे की ओर झुके और अपने दोनों हाथों को पीछे ले जाएं। अपने सिर को पीछे झुका लें और दोनों हाथों को पैर की एड़ियों पर रखें। उष्ट्रासन की स्थिति में आप 30 से 60 सेकंड तक रुकने का प्रयास करें।
सिजेरियन प्रसव के बाद अतिरिक्त वजन कम करें अधोमुख श्वान आसन योग
अधोमुख श्वान आसन सिजेरियन प्रसव के बाद अतिरिक्त वजन कम करने लिए एक बेहतरीन मुद्रा है। यह आसन आपको तरोताजा और स्फूर्तिवान महसूस कराता है। अधोमुख श्वान आसन मस्तिष्क पर शांत प्रभाव भी डालता है और तनाव से राहत देने में मदद करता है। यह उत्कृष्ट योग पूरे शरीर को स्ट्रेच करता है। इस आसन को करने के लिए आप सबसे पहले एक योगा मैट को बिछा के उस पर सीधे खड़े हो जाएं। अपने दोनों पैरों के बीच में थोड़ा सा अंतर रखें। अब आगे की ओर झुकते जाएं अपने दोनों हाथों को जमीन पर रखे। दोनों पैरों को हाथों से दूर करें जिससे आपके हाथ और रीढ़ की हड्डी एक सीधी रेखा में आ जाएं। इसमें आपके पैर और सीने के बीच 90 डिग्री का कोण ब
सिजेरियन डिलीवरी के बाद मोटापा कम करे त्रिकोणासन योग
सी सेक्शन डिलीवरी के बाद पेट कम करे वृक्षासन योग
वृक्षासन योग या ट्री पोज महिलाओं के सिजेरियन डिलीवरी के बाद पेट कम करने में मदद करता हैं। यह महिलाओं के श्रोणि क्षेत्र को टोन करता और आपके शरीर को समग्र रूप से बेहतर करता हैं। वृक्षासन योग को करने के लिए संतुलन की आवश्यकता होती है। यह एक पेड़ के समान दिखने वाली स्थिति होती हैं। इस आसन को करने के लिए आप एक योगा मैट पर सीधे खड़े हो जाएं। अब अपने दाएं पैर को उठा के बाएं पैर की जांघ पर रखें। अपने दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठायें और ऊपर ही जोड़ लें। इस स्थति में आप अपनी क्षमता के अनुसार खड़े रहने का प्रयास करें।
- Read more about सी सेक्शन डिलीवरी के बाद पेट कम करे वृक्षासन योग
- Log in to post comments
सिजेरियन डिलीवरी के बाद वजन कम करने के लिए योग ताड़ासन
ताड़ासन योग को माउंटेन पोज भी कहा जाता है। सी सेक्शन डिलीवरी के बाद वजन कम करने के लिए ताड़ासन योग बहुत ही प्रभावी होता है। यह योग महिलाओं के शरीर के नियंत्रण में सुधार करने, शक्ति प्राप्त करने और अपनी मांसपेशियों को टोन करने और रक्त प्रवाह में सुधार करने में मदद करता हैं। ताड़ासन करने के लिए आप सबसे पहले किसी योगा मैट को बिछा के उस पर खड़े हो जाएं। अपने दोनों पैरों के बीच थोड़ी सी दूरी बना के रखें। अब अपने दोनों हाथों को ऊपर आसमान की ओर करके उंगलियों को आपस में फस लें। फिर आप अपनों दोनों हथेलियों को घुमा के उल्टा कर लें, इसमें आपके हाथ की हथेलियां असमान की ओर रहेगी। अब दोनों हाथों को ऊपर की ओ
सी सेक्शन डिलीवरी के बाद वजन कम करने के लिए योग कोबरा पोज
कोबरा पोज को भुजंगासन भी कहा जाता हैं, यह सी सेक्शन डिलीवरी के बाद महिलाओं को कमर दर्द से राहत दिलाने में बेहद प्रभावी है। कोबरा पोज कूल्हों को मजबूत करने, पेट, हाथ और कंधे को टोन करने, रीढ़ को मजबूत बनाने, श्रोणि क्षेत्र में रक्त और ऑक्सीजन परिसंचरण में सुधार करने में मदद करता है। इस आसन को करने लिए आप एक योगा मैट को बिछा के उस पर पेट के बल लेट जाएं, जिसमें आपकी पीट ऊपर के ओर रहे। अपने दोनों हाथों को जमीन पर रखें। अब अपने दोनों हाथों पर वजन डालते हुयें धीरे-धीरे अपने सिर को पीछे के ओर करें और ठुड्डी को ऊपर की ओर करने का प्रयास करें। ध्यान रखें की आपके कमर से नीचे का शरीर जमीन से ऊपर ना उठे
सी सेक्शन डिलीवरी के बाद वजन कम करने के लिए योग
सी सेक्शन या सिजेरियन डिलीवरी के बाद वजन कम करने के लिए योग बहुत ही फायदेमंद होते है। महिलाएं अपने पेट को कम करने के लिए इन योगासन को आसानी से अपने घर पर कर सकती हैं।
सी सेक्शन डिलीवरी के बाद वजन घटाने के लिए योग
महिलाओं का सी सेक्शन डिलीवरी के बाद वजन बढ़ने लगता हैं और पेट बाहर आने लगता हैं। गर्भावस्था एक ऐसा चरण है जिसमें शरीर अनेक शारीरिक परिवर्तनों से गुजरता है। सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद वापस आकार में आना एक सामान्य डिलीवरी की तुलना में अधिक चुनौतीपूर्ण हो सकता है, क्योंकि सी-सेक्शन के घाव ठीक होने में समय लगता है। योग आसन सी सेक्शन डिलीवरी के बाद वापस पहले के आकार में आने के लिए सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है। इसके अलावा योग नयी माताओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है और गर्भावस्था की जटिलताओं को कम करता है। योग डिलीवरी के बाद रिकवरी को तेज करने, प्रसवोत्तर जटिलताओं और दर्द से राहत द
- Read more about सी सेक्शन डिलीवरी के बाद वजन घटाने के लिए योग
- Log in to post comments
वशिष्ठासन योग करने से पहले यह सावधानी रखें
वशिष्ठासन योग हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का बेहतर तरीका है। लेकिन इस योगासन को करने के दौरान आपको विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता होती है।
- Read more about वशिष्ठासन योग करने से पहले यह सावधानी रखें
- Log in to post comments
कलाई और पैर के लिए लाभदायक वशिष्ठासन योग
साइड प्लैंक पोज़ अर्थात वशिष्ठासन योग ज्यादातर शरीर के भार को कलाई और पैरों पर आराम देने के साथ दबाव डालता है। कलाई सभी आर्म बैलेंस पॉज़ का अनिवार्य हिस्सा है, इसलिए ताकत और लचीलापन बनाने के लिए, उन पर काम करने के लिए वशिष्ठासन योग एक महान मुद्रा है।
- Read more about कलाई और पैर के लिए लाभदायक वशिष्ठासन योग
- Log in to post comments