योग
कमर के बढ़े हुए घेरे को कम करने का योग जानुशीर्षासन
यदि आप अपनी कमर में जमे अतिरिक्त वसा को कम करना चाहते हैं तो आपके लिए जानुशीर्षासन योग एक अच्छा विकल्प हो सकता हैं। जानुशीर्षासन योग ना केवल कमर के बढ़े हुए घेरे को कम कम करने में मदद करता है बल्कि यही आपके पेट को भी कम करता हैं। यह आसन कूल्हे की हड्डी और पेट की मांसपेशियों को मजबूत करता है। यह कब्ज को रोकता है और पेट के क्षेत्र में रक्त के प्रवाह को बढ़ाता है। जानुशीर्षासन योग रीढ़ की हड्डी को और अधिक लचीला बनाता है और कूल्हों से अतिरिक्त वसा को भी कम करता है। जानुशीर्षासन करने के लिए आप किसी साफ स्थान पर योगा मैट को बिछा के दोनों पैरों को सामने की ओर सीधा करके बैठ जाएं।
पतली कमर के लिए योग त्रिकोणासन
कमर को पतली करने के लिए त्रिकोणासन योग बहुत ही अच्छा योग आसन है। यह योग आंतरिक जांघों और पेट की मांसपेशियों को खींचने और रीढ़ को मजबूत करने में भी बेहद फायदेमंद है। त्रिकोणासन योग कूल्हों, हैमस्ट्रिंग, कंधे, छाती और पिंडलियों को खोलता है साथ में कमरे क्षेत्र से वसा कम करने में भी मदद करता हैं। त्रिकोणासन योग को करने के लिए आप एक योगा मैट पर दोनों पैरों को दूर-दूर करके सीधे खड़े हो जाएं, अपने दाएं पैर के साइड झुकें और हाथ को जमीन पर रखें। अब दूसरे हाथ को ऊपर करके सीधा करें जिससे दोनों हाथ एक सीधी रेखा में हो जाएं। कुछ देर इस आसन में रहें, अगर आपको जमीन पर हाथ रखने में कठिनाई होती हैं तो आप हा
- Read more about पतली कमर के लिए योग त्रिकोणासन
- Log in to post comments
कमर कम करने के लिए योग वीरभद्रासन 2
वीरभद्रासन 2 योग कमर को कम करने के लिए एक बहुत ही प्रभावी योग आसन है। यह पेट और जांघों के लिए बहुत प्रभावी है। यह कूल्हों को खोलता है और पेट की मांसपेशियों को काम करता है। वीरभद्रासन 2 योग विशेष रूप से आंतरिक जांघों और कमर पर काम करता है। इस आसन की सबसे अच्छी बात यह है कि दोनों पैरों को एक ही समय में एक साथ कसरत मिलती है। वीरभद्रासन-2 करने के लिए आप सबसे पहले एक साफ स्थान पर योगा मैट को बिछा के उस पर दोनों पैरों को 3 से 3.5 फिट फैला लें खड़े हो जाएं। दोनों हाथों को सीधा जमीन के समान्तर करें और दाएं पैर के पंजे को 90 डिग्री और बाएं पैर के पंजे को 45 डिग्री घुमाएं।
- Read more about कमर कम करने के लिए योग वीरभद्रासन 2
- Log in to post comments
कमर कम करने के योग नवासन
नवासन या नौकासन योग पतली कमर को पाने के लिए बहुत ही लाभदायक योग होता हैं। नवासन रेक्टस और अनुप्रस्थ एब्डोमिनिस को सक्रिय करता है और पेट, कूल्हे लचीला बनता, रीढ़ को मजबूत करता है। यह तनाव दूर करने में मदद करता है और पाचन में सुधार करता है। कमर की चर्बी को कम करता है और पीठ की मांसपेशियों को मजबूत करता है। यह आसन पैर की मांसपेशियों को भी टोन करता है। नवासना करने के लिए आप एक योगा मैट को बिछा के दोनों पैरों को अपने सामने सीधा करके बैठ जाएं। अपनी रीढ़ की हड्डी को सीधा और दोनों हाथों को सीधा जमीन पर रखें। अब दोनों पैरों को सीधा रखें हुए ऊपर उठायें।
- Read more about कमर कम करने के योग नवासन
- Log in to post comments
कमर पतली करने के योग
कमर को पतली करने के लिए नीचे कुछ योग आसन को करने के तरीके और उनसे होने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी जा रहीं है जिससे आप इन योग आसन को आसानी से कर सकें।
- Read more about कमर पतली करने के योग
- Log in to post comments
कमर कम (पतली) करने के योग
कमर की चर्बी कम करने के लिए योग एक आसान तरीका हैं। महिला हो या पुरुष हर कोई स्लिम और फिट रहना चाहता है। आज हम आपको बतायेंगें कमर के आसपास की एक्ट्रा चर्बी को कैसे आप योग के माध्यम से कम कर सकते हैं। एक पतली कमर देखने में आकर्षक और सेक्सी लगती हैं। कमर को कम करने के लिए कई प्रकार की एक्सरसाइज है जिनसे आसानी से कमर को कम किया जा सकता हैं, परन्तु उन एक्सरसाइज को करने के लिए आपको जिम जाने की आवश्कता होती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कमर कम करने और कमर की चर्बी को घटाने के लिए कुछ योग आसन को करने के तरीके को बताने जा रहें है जिससे आप आसानी से अपने घर पर ही एक पतली और आकर्षक कमर पा सकती हैं।
- Read more about कमर कम (पतली) करने के योग
- Log in to post comments
निम्न रक्तचाप के लिए योग शवासन
शवासन योग को सभी योग आसन करने के बाद किया जाता है क्योंकि यह विश्राम मुद्रा है। यह थकान को दूर करता है और उत्साह के साथ दिन की शुरुआत करने के लिए शरीर को सक्रिय करता है। अपना अभ्यास पूरा करने के लिए शवासन योग में कम से कम एक मिनट के लिए आराम करें। इस आसन को करने के लिए आप एक योगा मैट को फर्श पर बिछा के उस पर पीठ के बल लेट जाएं। अपने दोनों पैरों और हाथों को सीधा रखें। अब अपने दोनों पैरों के बीच में 1.5 से 2 फिट की दूरी रखें। अपने दोनों हाथों को शरीर से 40 डिग्री पर रखें और हथेलियों को ऊपर की ओर रखें। शवासन में आप अपनी क्षमता के अनुसार रह सकते है। शवासन मुद्रा का अर्थ सोना नहीं हैं बस आपको ऑं
- Read more about निम्न रक्तचाप के लिए योग शवासन
- Log in to post comments
लो ब्लड प्रैशर के लिए योग सर्वांगासन
इस योग को अच्छे से करने के लिए आपको धैर्य और अभ्यास की अधिक आवश्यकता होती है। अपने कंधों पर खड़े रहने के लिए कुछ ताकत, संतुलन और लचीलापन (गर्दन में) महत्वपूर्ण है। सर्वांगासन शरीर को कई लाभ देता है जिसमें निम्न रक्तचाप का समाधान भी शामिल है। इस आसन को करने के लिए आप सबसे पहले एक योगा मैट के सीधे पीठ के बल लेट जाएं। अपने दोनों हाथों को सीधा रखें। अब अपने दोनों पैरों को कमर के यहाँ से मुड़े और उनकों ऊपर करें। इसके बाद अपने दोनों हाथों से पीठ को सहारा देते हुए उठायें।
- Read more about लो ब्लड प्रैशर के लिए योग सर्वांगासन
- Log in to post comments
पवनमुक्तासन योग फॉर लो ब्लड प्रेशर
पवनमुक्तासन निम्न रक्तचाप को अपने सामान्य प्रवाह में वापस लाने के लिए एक आसान और प्रभावी मुद्रा है। पवनमुक्तासन योग में रहने के दौरान गर्दन उठाना आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। लेकिन यह कुछ समय बाद आसान हो जाएगा। यह योग रक्त परिसंचरण को बढ़ाता है और पीठ के निचले हिस्से में तनाव को कम करता है। इस आसन को करने के लिए आप सबसे पहले एक योगा मैट को बिछा के उस पर सीधे लेट जाएं। अपने दोनों पैर को घुटने से मोड़ें और घुटने को अपने मुँह की ओर कर लें। अपने कंधों को ऊपर उठायें, अपनी नाक से घुटने को छूने का प्रयास करें। इस आसन को आप 10 से 60 सेकंड के लिए करने का प्रयास करें।
- Read more about पवनमुक्तासन योग फॉर लो ब्लड प्रेशर
- Log in to post comments
लो बीपी के लिए योग शिशुआसन
शिशुआसन बालासन योग के नाम से भी जाना जाता है। इस आसन को आप लंबे समय तक आसानी से कर सकते हैं। यह आसन शरीर को तनाव और थकान से छुटकारा दिलाता है और मस्तिष्क को शांत करता है। इस योग से निम्न रक्तचाप को नियंत्रित करने की इसकी क्षमता होता हैं। इस योग आसन को करने के लिए सबसे पहले आप किसी योगा मैट पर वज्रासन में या घुटने टेक के बैठ जाएं। अपने हिप्स को अपनी एड़ियों पर रखें, साँस को अंदर की ओर लें और अपने दोनों हाथों को सीधा ऊपर की ओर रखें, इसमें अपनी हथेली को खुली रखें तथा उंगलियों को सीधा रखना हैं।
- Read more about लो बीपी के लिए योग शिशुआसन
- Log in to post comments