Skip to main content

योग

हृदय को सही करने का योग भुजंगासन

भुजंगासन आपके दिल के लिए बहुत ही फायदेमंद आसन हैं। भुजंगासन को कोबार पोज़ के नाम से भी जाना जाता हैं। भुजंगासन एक बहुत ही सरल आसन हैं। इस आसन में आपकी स्थिति एक कोबरा सांप के सामान दिखाई देती हैं। इस आसन को करने के लिए आप एक योगा मैट को बिछा के पेट के बल यानि उल्टा लेट जाएं। अपने दोनों हाथों को फर्श पर कंधो से थोड़ा आगे रखें। अब अपने दोनों हाथों पर आगे का शरीर ऊपर उठायें और धीरे-धीरे अपने सिर को पीछे के ओर करते जाएं, अपनी ठुड्डी को ऊपर की ओर करने का प्रयास करें। ध्यान रखें अपने हिप्स से नीचे का शरीर फर्श पर ही रखा रखने दें। भुजंगासन को आप कम से कम 20 से 30 सेकंड तक करें। यह आसन रीढ़ के हड्डी औ

हृदय के लिए योग ताड़ासन

ताड़ासन एक संस्कृत भाषा का शब्द है, इसमें “ताडा” का अर्थ “जहाँ” होता हैं। यह मुद्रा आपको एक पहाड़ के सामान स्थिर रहना सिखाती हैं। ताड़ासन करने के लिए आप सबसे पहले किसी योगा मैट को बिछा के उस पर सीधे खड़े हो जाएं। अपने दोनों पैरों के बीच आधा से एक फुट की दूरी बना के रखें। अब अपने दोनों हाथों को ऊपर करें और उंगलियों को आपस में फस लें। इसके बाद अपनों दोनों हथेलियों को घुमा के उल्टा कर लें, जिससे  हाथ की हथेलियां असमान की ओर हो जाएं। अब दोनों हाथों और पैरों को ऊपर की ओर खींचे और एड़ियों को ऊपर उठा के पंजों के बल खड़े हो जाएं। ताड़ासन में आप 20-30 सेकंड के लिए रहें। यह आसन आपके पूरे शरीर को एक अच्छा खि

दिल को मजबूत बनाने के लिए योग वृक्षासन

वृक्षासन में व्यक्ति की स्थिति एक वृक्ष के सामान दिखाई देती है। वृक्षासन एक संतुलन की मुद्रा हैं, यह एक सरल आसन हैं और इस आसन को भी आसानी से कर सकता है। वृक्षासन को करने लिए आप एक योगा मैट को बिछा के उस पर सीधे खड़े हो जाएं। अब अपने दोनों हाथों को अपने सिर के ऊपर जोड़ लें। अब अपने बाएं पैर को फर्श से उठा कर दाएं पैर की जांघ पर रखें। अब संतुलन बनाये और  इस आसन में अपनी क्षमता के अनुसार रहें और फिर पैर को नीचे करके प्रारंभिक अवस्था में आयें। यह आसन आपके पैरों की मांसपेशियों को मजबूत करता हैं, साथ ही यह आपके दिल को मजबूत रखने में मदद करता है।

ह्रदय को स्वस्थ रखने के लिए योगासन

योग करना आपके दिल के लिए सबसे अच्छी चीजों में से एक है। नवीनतम शोध में पाया गया है कि योग कई तरह से कार्डियोवैस्कुलर स्वास्थ्य को बढ़ाता है, तंत्रिका तंत्र को शांत करता है और ह्रदय रोग पैदा करने वाली सूजन को कम करके उच्च रक्तचाप को कम करता है और लाभकारी एचडीएल कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। यह परिसंचरण और फेफड़ों के कार्य को भी बेहतर बनाता है, और यहां तक ​​कि ब्रिस्क वॉकिंग और साइक्लिंग के रूप में प्रभावी रूप से हृदय रोग के जोखिम को कम कर सकता है। पुरुषों सहित सभी स्तरों के योगियों के लिए यह अच्छी खबर है, जो अब योग करने के फायदे ले सकते हैं। ये योगा पोज़ दिल की सेहत के लिए विशेष रूप से अच्छे हैं

दिल को मजबूत बनाने के लिए योगासन

दिल को मजबूत बनाने के लिए योगासन बहुत जरूरी हैं क्‍योंकि दिल हमारे शरीर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह शरीर के सबसे व्यस्त हिस्से में से एक है। आप साँस भले ही एक-दो मिनिट के लिए रोक सकते हैं पर दिल अपना काम करना नहीं छोड़ सकता। अगर आप सो भी रहे हैं तो भी दिल अपना काम करता है। इसलिए हमारे दिल को स्वस्थ रखना बहुत ही आवश्यक हैं। आज की जीवन शैली और खान-पान के कारण हमारे दिल में कई प्रकार के रोग उत्पन्न हो जाते हैं। ह्रदय रोग के  मुख्य कारण उच्च रक्तचाप, उच्च कोलेस्ट्रोल और धुम्रपान है। इसके अलावा तनाव, चिंता ख़राब आहार भी आपके ह्रदय से सम्बंधित समस्या का कारण बन सकता है। योग आपके शरीर में

कमर की चर्बी कम करने के लिए योग परिव्रत सुखासन

अपनी कमर की चर्बी कम करने के लिए परिव्रत सुखासन योग बहुत ही लाभदायक होता है। परिव्रत सुखासन करने से आपकी कमर में खिंचाव आता है। यह योग कमर में जमे वसा को कम करने में मदद करता हैं। परिव्रत सुखासन योग करने के लिए आप सबसे पहले अपने दोनों पैरों को मोड़ कर सुखासन योग की स्थिति में बैठ जाएं। अपनी रीढ़ को पूरी तरह से सीधा रखें। अब स्थाई बैठे हुए अपने शरीर के ऊपर के हिस्से और सिर को दायीं ओर घुमाएं। बाएं हाथ को दाएं पैर के घुटने पर रख लें और दाएं हाथ को सीधा जमीन पर रखा रहने दें। कुछ देर आप इस परिव्रत सुखासन की स्थिति में रहे और फिर यह पूरी क्रिया बायीं ओर करें।

पतली कमर पाने के लिए करें अर्ध चंद्रासन योग

मोटी कमर को पतली करने के लिए अर्ध चंद्रासन योग बहुत ही अच्छा होता है, यह आसानी से आपकी कमर को कम कर सकता है। अर्ध चंद्रासन योग आपके पैरों, नितंबों और रीढ़ को मजबूत करता है। यह आपके हैमस्ट्रिंग को फैलाता है और आपके कूल्हों को खोलता है। अर्ध चंद्रासन योग को करने के लिए आप एक योगा मैट को फर्श पर बिछा के उस पर सीधे खड़े हो जाएं। दाएं पैर को आगे की ओर रखें और उसे पर शरीर का भर डालते हुए बाएं पैर को ऊपर उठायें। अब दाएं हाथ को फर्श पर रखें और बाएं हाथ को सामने की ओर सीधा कर लें। इस स्थिति में आपका शरीर फर्श के समान्तर रहेगा। इस आसन को आप 15 से 30 सेकंड के लिए करें।

कमर चर्बी को कम करता है शलभासन योग

शलभासन योग करने से आपकी कमर पर दबाव पड़ता है, यह दबाव आपकी कमर से अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद करता है। शलभासन आपकी ऊपरी और निचली पीठ की मांसपेशियों को मजबूत करता है। यह आसन आपकी बाहों को मजबूत करता है और आपके शरीर के धीरज को बढ़ाता है। शलभासन योग को करने के लिए आप एक स्थान पर योगा मैट को बिछा के उस पर पेट के बल लेट जाएं। दोनों हाथों और पैर को सीधा फर्श पर रखें। अब अपने धड़ और दोनों पैरो को ऊपर की ओर उठायें। साथ में दोनों हाथों को भी ऊपर उठायें। आप इस मुद्रा में कम से कम 20 सेकंड तक रहने की कोशिश करें।

कमर की चर्बी कम करने के योग पश्चिमोत्तानासन

पश्चिमोत्तानासन एक ऐसा आसन है जो आगे की ओर झुकता है और पूरे शरीर को एक अच्छा खिंचाव देता है। पश्चिमोत्तानासन योग को करने से आपकी कमर से चर्बी कम करने में मदद मिलती हैं। यह मुद्रा रक्तचाप को नियंत्रित करती है और रक्त परिसंचरण में सुधार करती है। यह तनाव से राहत देता है और आपके दिमाग को शांत करता है। पश्चिमोत्तानासन करने के लिए आप किसी साफ स्थान पर योगा मैट को बिछा के दोनों पैरों को सामने की ओर सीधा करके दण्डासन में बैठ जाएं। अपने दोनों हाथों को ऊपर उठा के सीधे कर लें। अब धीरे-धीरे आगे की ओर झुके और अपने दोनों हाथों से पैर के पंजे पकड़ लें। अपने सिर को घुटनों पर रख दें। इस आसन को 30 से 60 सेकंड

कमर की एक्ट्रा चर्बी को कम करें वीरभद्रासन योग

कमर के आसपास की एक्ट्रा चर्बी को कम करने के लिए वॉरियर पोज़ (वीरभद्रासन) सबसे अच्छे पोज़ में से एक है। यह हाथ, कंधे, पैर और एब्डोमिनल को मजबूत और टोन करता है। यह छाती को खोलता है और आपके शरीर के प्रत्येक क्षेत्र में उचित रक्त प्रवाह सुनिश्चित करता है। वीरभद्रासन करने के लिए आप एक साफ स्थान पर योगा मैट को बिछा के उस पर सीधे खड़े हो जाएं। अपने दोनों पैरों के बीच लगभग 3.5 फिट की दूरी रखें। अब अपने दोनों हाथों की हथेलियों को उठा के अपने सिर के ऊपर जोड़ लें। इसके बाद अपने दाएं पैर के पंजे को 90 डिग्री के कोण पर घुमाएं और बाएं पैर के पंजे को 45 डिग्री घुमा लें।