Skip to main content

योग

कमर और पेट की चर्बी कम करने के योग पश्चिमोत्तानासन

पश्चिमोत्तानासन एक ऐसा आसन है जो आगे की ओर झुकता है और पूरे शरीर को एक अच्छा खिंचाव देता है। पश्चिमोत्तानासन योग को करने से आपकी कमर से चर्बी कम करने में मदद मिलती हैं। यह मुद्रा रक्तचाप को नियंत्रित करती है और रक्त परिसंचरण में सुधार करती है। यह तनाव से राहत देता है और आपके दिमाग को शांत करता है। पश्चिमोत्तानासन करने के लिए आप किसी साफ स्थान पर योगा मैट को बिछा के दोनों पैरों को सामने की ओर सीधा करके दण्डासन में बैठ जाएं। अपने दोनों हाथों को ऊपर उठा के सीधे कर लें। अब धीरे-धीरे आगे की ओर झुके और अपने दोनों हाथों से पैर के पंजे पकड़ लें। अपने सिर को घुटनों पर रख दें। इस आसन को 30 से 60 सेकंड

पेट और कमर की चर्बी कम करने के लिए योग धनुरासन

धनुरासन योग पेट और कमर को कम करने के लिए एक बहुत ही अच्छा योग आसन है। इस आसन में आपकी स्थिति ऊपर उठे हुए धनुष के सामान दिखाई देती हैं। यह आसन आपके शरीर के सामने की सभी मांसपेशियों को फैलाने में मदद करता है। इस आसन को करने के लिए आप एक योगा मैट बिछा के उस पर पेट के बल लेट जाएं, दोनों हाथों को शरीर के समान्तर रखें और पैरों को पीछे की ओर मोड़ लें। अब अपने हाथों को पीछे ले जाएं और दोनों पैरों को दोनों हाथों से पकड़ लें। इस आसन में 20 से 30 सेकंड तक रुकने का प्रयास करें। अंत में दोनों हाथों को खोल के अपनी प्रारंभिक स्थिति में आयें।

कमर और पेट की एक्ट्रा चर्बी को कम करें वीरभद्रासन योग

पेट और कमर के आसपास की एक्ट्रा चर्बी को कम करने के लिए वॉरियर पोज़ (वीरभद्रासन) सबसे अच्छे पोज़ में से एक है। यह हाथ, कंधे, पैर और एब्डोमिनल को मजबूत और टोन करता है। यह छाती को खोलता है और आपके शरीर के प्रत्येक क्षेत्र में उचित रक्त प्रवाह सुनिश्चित करता है। वीरभद्रासन करने के लिए आप एक साफ स्थान पर योगा मैट को बिछा के उस पर सीधे खड़े हो जाएं। अपने दोनों पैरों के बीच लगभग 3.5 फिट की दूरी रखें। अब अपने दोनों हाथों की हथेलियों को उठा के अपने सिर के ऊपर जोड़ लें। इसके बाद अपने दाएं पैर के पंजे को 90 डिग्री के कोण पर घुमाएं और बाएं पैर के पंजे को 45 डिग्री घुमा लें।

पेट और कमर के बढ़े हुए घेरे को कम करने का योग जानुशीर्षासन

यदि आप अपने पेट और कमर में जमे अतिरिक्त वसा को कम करना चाहते हैं तो आपके लिए जानुशीर्षासन योग एक अच्छा विकल्प हो सकता हैं। जानुशीर्षासन योग ना केवल कमर के बढ़े हुए घेरे को कम कम करने में मदद करता है बल्कि यही आपके पेट को भी कम करता हैं। यह आसन कूल्हे की हड्डी और पेट की मांसपेशियों को मजबूत करता है। यह कब्ज को रोकता है और पेट के क्षेत्र में रक्त के प्रवाह को बढ़ाता है। जानुशीर्षासन योग रीढ़ की हड्डी को और अधिक लचीला बनाता है और कूल्हों से अतिरिक्त वसा को भी कम करता है। जानुशीर्षासन करने के लिए आप किसी साफ स्थान पर योगा मैट को बिछा के दोनों पैरों को सामने की ओर सीधा करके बैठ जाएं।

पेट और कमर कम करने के लिए योग त्रिकोणासन

कमर को पतली करने के लिए त्रिकोणासन योग बहुत ही अच्छा योग आसन है। यह योग आंतरिक जांघों और पेट की मांसपेशियों को खींचने और रीढ़ को मजबूत करने में भी बेहद फायदेमंद है। त्रिकोणासन योग कूल्हों, हैमस्ट्रिंग, कंधे, छाती और पिंडलियों को खोलता है साथ में कमरे क्षेत्र से वसा कम करने में भी मदद करता हैं। त्रिकोणासन योग को करने के लिए आप एक योगा मैट पर दोनों पैरों को दूर-दूर करके सीधे खड़े हो जाएं, अपने दाएं पैर के साइड झुकें और हाथ को जमीन पर रखें। अब दूसरे हाथ को ऊपर करके सीधा करें जिससे दोनों हाथ एक सीधी रेखा में हो जाएं। कुछ देर इस आसन में रहें, अगर आपको जमीन पर हाथ रखने में कठिनाई होती हैं तो आप हा

पेट और कमर की चर्बी कम करने के लिए योग वीरभद्रासन 2

वीरभद्रासन 2 योग पेट और कमर को कम करने के लिए एक बहुत ही प्रभावी योग आसन है। यह पेट और जांघों के लिए बहुत प्रभावी है। यह कूल्हों को खोलता है और पेट की मांसपेशियों को काम करता है। वीरभद्रासन 2 योग विशेष रूप से आंतरिक जांघों और कमर पर काम करता है। इस आसन की सबसे अच्छी बात यह है कि दोनों पैरों को एक ही समय में एक साथ कसरत मिलती है। वीरभद्रासन-2 करने के लिए आप सबसे पहले एक साफ स्थान पर योगा मैट को बिछा के उस पर दोनों पैरों को 3 से 3.5 फिट फैला लें खड़े हो जाएं।

पेट और कमर की चर्बी कम करने के लिए योग नवासन

नवासन या नौकासन योग पतली कमर को पाने के लिए बहुत ही लाभदायक योग होता हैं। नवासन रेक्टस और अनुप्रस्थ एब्डोमिनिस को सक्रिय करता है और पेट, कूल्हे लचीला बनता, रीढ़ को मजबूत करता है। यह तनाव दूर करने में मदद करता है और पाचन में सुधार करता है। कमर की चर्बी को कम करता है और पीठ की मांसपेशियों को मजबूत करता है। यह आसन पैर की मांसपेशियों को भी टोन करता है। नवासना करने के लिए आप एक योगा मैट को बिछा के दोनों पैरों को अपने सामने सीधा करके बैठ जाएं।

पेट और कमर की चर्बी कम करने के लिए योग आसन

कमर और पेट को कम करने के लिए नीचे कुछ योग आसन को करने के तरीके और उनसे होने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी जा रहीं है जिससे आप इन योग आसन को आसानी से कर सकें।

पेट और कमर की चर्बी कम करने के लिए योग

पेट और कमर की चर्बी कम करने के लिए योग एक आसान तरीका हैं। महिला हो या पुरुष हर कोई स्लिम और फिट रहना चाहता है। आज हम आपको बतायेंगें पेट और कमर के आसपास की एक्ट्रा चर्बी को कैसे आप योग के माध्यम से कम कर सकते हैं। एक पतली कमर देखने में आकर्षक और सेक्सी लगती हैं। पेट और कमर को कम करने के लिए कई प्रकार की एक्सरसाइज है जिनसे आसानी से पेट और कमर को कम किया जा सकता हैं, परन्तु उन एक्सरसाइज को करने के लिए आपको जिम जाने की आवश्कता होती हैं।

शुतुरमुर्गासन योग करने से पहले यह सावधानी रखें

शुतुरमुर्गासन योग वैसे तो एक सरल आसन है पर फिर भी इस आसन को करने से पहले आप निम्न बातों का ध्यान रखें-

यदि आप घुटनों के दर्द से परेशान है तो आपको भद्रासन योग करने से बचना चाहिए।
अगर आपको रीढ़ की हड्डी में दर्द की समस्या हैं तो आप इस आसन को करने से पहले डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।
अगर आपको पीठ दर्द की समस्या हैं तो आप इस आसन को ना करें।
दिल की समस्याओं या उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगों को इस आसन से बचना चाहिए।
यदि आप किसी गंभीर बीमारी के रोगी है तो आपको शुतुरमुर्गासन योग करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य लेनी चाहिए।