Skip to main content

दिनचर्या में योग को शामिल करें

भवंस मेहता डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को तीन दिवसीय योग यात्रा का समापन किया गया। मुख्य अतिथि शेखर पाण्डेय ने अध्यापकों और छात्रों को सम्मानित किया।

योग यात्रा के समापन पर शुक्रवार को मुख्य अतिथि ने ने कहा कि योग मनुष्य के जीवन का अभिन्न अंग है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को अपने दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करने का सुझाव दिया। छात्रों को बताया कि कइ लोग योग को केवल शरीरिक व्यायाम ही मानते हैं। जब लोग शरीर को मोड़ते, मरोड़ते और खींचते हैं और सांस लेने के लिए जटिल तरीका अपनाते हैं। यह केवल मनुष्य के मन और आत्मा की क्षमता का खुलासा करने वाले इस गहन विज्ञान के सबसे सतही पहलू है। विशिष्ठ अतिथि डॉ. मोहम्मद खालिद ने अपने सम्बोधन में कहा कि योग जीवन का एक समग्र तरीका है जो योग के प्राचीन ज्ञान के सभी तत्वों को एकीकृत करता है। अनुशासनमय रहते हुए शरीर, मन और आत्मा को एक कर सके। कार्यक्रम के योग गुरु धनंजय रहे। उन्होंने कॉलेज के बच्चों को योग का प्रशिक्षण दिया और उसके बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्य रूबी चौधरी ने किया। इस मौके पर विवेक त्रिपाठी, श्वेता, आरके सिंह, विष्णु चौरसिया, सुरेश त्यागी और गोलू पाण्डेय आदि मौजूद रहे।