Skip to main content

शून्य मुद्रा

शून्य मुद्रा

शून्य मुद्रा  -मध्यमा उंगली आकाश तत्व का प्रतिनिधित्व करती है। मध्यमा अँगुली (बीच की अंगुली) को हथेलियों की ओर मोड़ते हुए अँगूठे से उसके प्रथम पोर को दबाते हुए बाकी की अँगुलियों को सीधा रखने से शून्य मुद्रा बनती हैं। 

शून्य मुद्रा करने का समय व अवधि : शून्य मुद्रा को प्रतिदिन तीन बार प्रातः,दोपहर,सायं 15-15 मिनट के लिए करना चाहिए | एक बार में भी 45 मिनट तक कर सकते हैं |

  • सर्वप्रथम वज्रासन / पद्मासन या सुखासन में बैठ जाइए।
  • अब मध्यमा उंगली को अंगूठे की जड़ में स्पर्श कीजिए एवं अंगूठे से उसके प्रथम पोर को दवाते हुए बाकी तीन उंगलियाँ सीधी रखिए।
  • हाथों को घुटनो पर रखिए हथेलियों को आकाश की तरफ रखेंगे।
  • आँखे बंद रखते हुए श्वांस सामान्य बनाएँगे।
  • अपने मन को अपनी श्वांस गति पर केंद्रित रखिए।

शून्य मुद्रा के लाभ

  1. कानों की श्रवण शक्ति बड़ाती है।
  2. शरीर में ऊर्जा का स्तर बड़ाती है।
  3. मानसिक रोगों में भी लाभप्रद।

शून्य मुद्रा के चिकित्सकीय लाभ :

  1. शून्य मुद्रा के निरंतर अभ्यास से कान के रोग जैसे कान में दर्द, बहरापन, कान का बहना, कानों में अजीब-अजीब सी आवाजें आना आदि समाप्त हो जाते हैं। कान दर्द होने पर शून्य मुद्रा को मात्र 5 मिनट तक करने से दर्द में चमत्कारिक प्रभाव होता है।
  2. शून्य मुद्रा गले के लगभग सभी रोगों में लाभकारी है |
  3. यह मुद्रा थायराइड ग्रंथि के रोग दूर करती है।
  4. शून्य मुद्रा शरीर के आलस्य को कम कर स्फूर्ति जगाती है।
  5. इस मुद्रा को करने से मानसिक तनाव भी समाप्त हो जाता है |

शून्य मुद्रा के आध्यात्मिक लाभ :

  1. शून्य मुद्रा के निरंतर अभ्यास से स्वाभाव में उन्मुक्तता आती है |
  2. इस मुद्रा से एकाग्रचित्तता बढती है |
  3. शून्य मुद्रा इच्छा शक्ति मजबूत बनाती है |

शून्य मुद्रा करने की सावधानियां :

  1. भोजन करने के तुरंत पहले या बाद में शून्य मुद्रा न करें |
  2. किसी आसन में बैठकर एकाग्रचित्त होकर शून्य मुद्रा करने से अधिक लाभ होता है |

Comments

Anand Tue, 30/Mar/2021 - 10:32
  • शून्य मुद्रा का अभ्यास करने से कानों से न सुनाई देने या कम सुनाई देने की समस्या काफी हद तक ठीक हो जाती है। इसके अलावा कान के दर्द को दूर करने में भी यह मुद्रा फायदेमंद है।
  • हृदय रोगों को दूर करने, गले की समस्या, आंखों में पानी आने की समस्या को दूर करने और हड्डियों को मजबूत रखने में यह मुद्रा लाभदायक है।