Skip to main content

योग

सूर्य नमस्कार योग के लाभ बालों का झड़ना कम करे

सूर्य नमस्कार सभी आसनों का एक पैक है और यह सूर्य नमस्कार का पूरा सेट 12 योगा पोज़ से बना है। यह एक बहुत ही अच्छा कार्डियोवस्कुलर कसरत है जो पेट के आसपास वजन कम करने में मदद करता है। यह पूरे शरीर में रक्त परिसंचरण में सुधार करने में भी मदद करता है। साँस लेने और छोड़ने की सक्रिय प्रक्रिया के कारण, फेफड़े हवादार हो जाते हैं और रक्त ऑक्सीजन युक्त रहता है। यह सूर्य नमस्कार योग आपके बालों का झड़ना बंद करने में आपकी मदद कर सकता हैं।

बालों को झड़ने से बचाये मत्स्यासन योग

मत्स्यासन योग बालों के विकास के लिए एक अद्भुत योग है। यह अनुभवी लोगों द्वारा अक्सर उन लोगों को अनुशंसित किया जाता है जो बालों के झड़ने की समस्या से परेशान हैं। मछली की मुद्रा (मत्स्यासन) महिलाओं के बीच सबसे लोकप्रिय और प्रभावी पोज में से एक है। महिलाओं द्वारा लंबे, मजबूत और स्वस्थ बालों के लिए इस योग का अत्यधिक अभ्यास किया जाता है। यह अभ्यास करना बहुत आसान है और इसे आसानी से घर पर किया जा सकता है। इस आसन को करने के लिए आप सबसे पहले एक योगा मैट को बिछा के उस पर पद्मासन में बैठ जाएं। अपने दोनों हाथों से पैर के अंगूठे को पकड़े और पीछे की ओर लेट जाएं। अपने सिर को जमीन पर रखें। इस आसन को आप कुछ दे

बालों का झड़ना कम करे उत्तानासन योग

उत्तानासन योग को करने के लिए आपको नीचे की ओर झुकना होता हैं जिससे आपके सिर में रक्त का प्रवाह बढ़ जाता है। इससे आपके बालों को अच्छी मात्रा में पोषण प्राप्त होता हैं जो बालों को मजबूत बनाता हैं। यह आसन आपके दिमाग को शांत करता है, चिंता से छुटकारा दिलाता है इसके अलावा यह बालों को झड़ने से बचाता है साथ में बालों की गुणवत्ता में भी सुधार करता है। उत्तानासन योग करने के लिए आप सबसे पहले एक योगा मैट पर सीधे खड़े हो जाएं। अपने दोनों पैरों को पास-पास रखें और अपने दोनों हाथों को ऊपर सीधा कर लें। अब धीरे-धीरे सामने को ओर कमर से नीचे झुकते जाएं और अपने दोनों हाथों से पैर के पंजों को छूने की कोशिश करें। इ

बालों को झड़ने से रोकने के योग जानुशीर्षासन

जानुशीर्षासन योग आपके सिर और खोपड़ी में रक्त के प्रवाह को बढ़ाता है। यह स्कैल्प में पोषक तत्व और ऑक्सीजन के प्रवाह में सुधार करता है। जानुशीर्षासन योग बालों के रोम के स्वास्थ्य को बढ़ाता है और उनको झड़ने से रोकता है। इसके लगातार अभ्यास से आपको मजबूत और स्वस्थ बाल मिलेंगे। यह पाचन में भी सुधार करता है और तनाव से राहत देता है, जो बालों के स्वास्थ्य में सहायता करता है। जानुशीर्षासन करने के लिए आप किसी साफ स्थान पर योगा मैट को बिछा के दोनों पैरों को सामने की ओर सीधा करके बैठ जाएं।

बालों को झड़ने से रोकने के योग

बालों को झड़ने से रोकने के लिए आप निम्न योग आसन को करें-

बालों को झड़ने से रोकने के योग जानुशीर्षासन – Janusirsasana yoga to stop hair fall in Hindi
बालों का झड़ना कम करे उत्तानासन योग – Uttanasana yoga to stop hair fall in Hindi
बालों को झड़ने से बचाये मत्स्यासन योग –  MatsyasanaYoga to reduce hair fall in Hindi
सूर्य नमस्कार योग के लाभ बालों का झड़ना कम करे – Surya namaskar yoga to stop hair fall in Hindi

शीर्षासन योग के फायदे बालों को मजबूत करने में

बालों को मजबूत करने में शीर्षासन योग आपकी सहायता कर सकता हैं। यह योग आसन रक्त के प्रवाह को सिर तक बढ़ाता है जो बालों के रोम को पुनर्जीवित करने में मदद करता है और स्कैल्प को पोषण भी देता है। शीर्षासन योग करने के लिए आप सबसे पहले एक योगा मैट को बिछाकर उस पर घुटने टेक कर या वज्रासन योग में बैठ जाएं। अपने दोनों हाथों की उगलियों को आपस में फसा कर फर्श पर रखें। अब अपने सिर को दोनों हाथों के बीच में रखें और संतुलन बनाते हुए दोनों पैरों को ऊपर की ओर सीधा करें। इस स्थिति में आप एक सीधी रेखा में दिखाई देंगें। आप शीर्षासन योग को कम से कम 30 सेकंड तक करने का प्रयास करें।

बालों को मजबूत रखे उत्तानपादासन योग

उत्तानपादासन योग आपके बालों को जड़ों से मजबूत करता है। यह योग बालों के रोम के पुन: विकास में बहुत प्रभावी है। उत्तानपादासन योग करने के लिए सबसे पहले आप फर्श पर योगा मैट को बिछा के सीधे लेट जाइये। दोनों पैर को पास-पास रखें, हथेली नीचे के तरफ रखें। अब धीरे-धीरे साँस लेते हुयें दोनों पैरों को ऊपर उठायें और अपने पैरों को 45 डिग्री तक उठाना हैं। इस स्थिति में पैरों को 15 से 20 सेकंड रखें। फिर अपनी प्रारंभिक स्थिति में आने के लिए पैरो को नीचे करते जाएं। यह योग कमर दर्द, सिर दर्द, उच्च रक्तचाप, अल्सर आदि के रोगी को नहीं करना चाहियें।

मजबूत बालों के लिए योग उष्ट्रासन

उष्ट्रासन योग आपके बालों को मजबूत करता हैं उनको टूटने से बचाता है। योग उष्ट्रासन मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह को बेहतर बनाने में सहायता करता है। यह श्वसन में सुधार करता है, जिससे आपके शरीर में प्राणिक ऊर्जा बढ़ती है, जो आपके बालों के विकास, स्वास्थ्य और शक्ति को सकारात्मक रूप से प्रभावित करेगी। इस आसन को करने के लिए आप सबसे पहले एक योगा मैट को बिछा के उस पर घुटनों के बल खड़े हो जाएं। अब अपनी कमर के यहाँ से पीछे की ओर झुके और अपने दोनों हाथों को पीछे ले जाएं। आपने सिर को पीछे झुका लें और दोनों हाथों को पैर की एड़ियों पर रखें। उष्ट्रासन की स्थिति में आप 30 से 60 सेकंड तक रुकने का प्रयास करें।

मजबूत बालों के लिए योग

स्ट्रांग हेयर के लिए पवनमुक्तासन – Pawanmuktasana for Strong hair in Hindi
मजबूत बालों के लिए योग उष्ट्रासन – Ustrasana Yoga for Strong Hair in Hindi
बालों को मजबूत रखे उत्तानपादासन योग – Balo ko majbut rakhe Uttanpadasana yoga in Hindi
शीर्षासन योग के फायदे बालों को मजबूत करने में – Sirsasana Yog ke faayde balo ko majbut karne me in Hindi

बालों के लिए योग क्यों फायदेमंद है

योग सिर और खोपड़ी के क्षेत्र में रक्त और ऑक्सीजन के प्रवाह को उत्तेजित करता है, जिससे उन्हें उचित मालिश मिलती है। यह मालिश आपके बालों का पोषण करने और उनको फिर से युवा करने में मदद करती हैं। योग करने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे जड़ों को मजबूती मिलती है और बालों को पोषण मिलता है। हम बालों के झड़ने से निपटने के लिए कॉस्मेटिक उत्पादों या हेयर स्टाइलिंग जैसे अस्थायी समाधान तलाशते हैं, जो लम्बे समय के बाद हमारे स्वस्थ के लिए हानिकारक होते हैं। बालों से जुड़ीं सभी प्रकार की समस्या जैसे बालों का सफ़ेद होना, बालों का झड़ना, बालों का टूटना और बालों में डैंड्रफ होना आदि को योग के माध्यम