Skip to main content

योग

हार्ट अटैक से बचने के लिए योग उत्तानासन

उत्तानासन योग हार्ट अटैक से बचने के लिए बहुत ही अच्छा है। इस आसन को करने में आपके हाथ, पैर को छूते हैं। यह आसन आपके दिल के लिए बहुत ही फायदेमंद है। उत्तानासन हृदय में होने होने वाले अनेक प्रकार के रोगों से हमें बचाता हैं। पेट के वजन को कम करने के लिए उत्तानासन एक अच्छा आसन हैं।

इस आसन को करने के लिए आप सबसे पहले एक योगा मैट पर सीधे खड़े हो जाएं।
अपने दोनों पैरों को पास-पास रखें और दोनों हाथों को ऊपर सीधा कर लें, अब धीरे-धीरे कमर से नीचे झुकते जाएं और अपने दोनों हाथों से पैर के पंजों को पकड़े।
इस मुद्रा में आप 60 से 90 सेकंड के लिए रहें।

हार्ट अटैक से बचने के लिए योग

 हार्ट अटैक से बचने के लिए बहुत जरूरी है कि योग करने के साथ अपनी सभी गलत आदतों को सुधाकर हैल्दी लाइफस्टाइल चुनें। हार्ट अटैक यानि हृदय आघात एक बहुत ही गंभीर समस्या है इससे व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। दिल हमारे शरीर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है इसलिए इसे स्वस्थ रखना बहुत ही आवश्यक है। यह हमारे शरीर के सबसे व्यस्त हिस्से में से एक है। आप साँस भले ही एक-दो मिनट के लिए रोक सकते हैं पर दिल अपना काम करना नहीं छोड़ सकता। हमारे दिल को स्वस्थ्य रखने के लिए और इसे हार्ट अटैक से बचने के लिए योग बहुत ही लाभदायक है। तनाव, चिंता, ख़राब आहार भी आपके हृदय से संबंधित समस्या का कारण बन सकता है। कुछ अध्ययन

स्वस्थ लिवर के लिए योग करने के साथ याद रखें ये बातें

विभिन्न योग अभ्यासों या योगासनों का अभ्यास करके, आप अपने लिवर को बेहतर बना सकते हैं और स्वस्थ्य बनाए रख सकते हैं ताकि यह ठीक से काम करे और स्वस्थ रहे। योग इस महत्वपूर्ण अंग को उत्तेजित करने और इसे मजबूत बनाने का एक शानदार तरीका है। अपने शरीर से सभी अशुद्धियों को बाहर निकालने के लिए व्यायाम के बाद भी आपको खूब पानी पीना चाहिए।

योग व्यायाम करने के अलावा, आपको एक स्वस्थ, संतुलित आहार की आवश्यकता होती है। यहाँ अपने लिवर (जिगर) को लाभ पहुचने के लिए कुछ आहार की जानकरी दी गयी है:

लिवर सिरोसिस के लिए योग बद्ध-पद्मासन

बद्ध-पद्मासन योग लीवर सिरोसिस (liver cirrhosis) को ठीक करने में आपकी मदद कर सकता है। बद्ध-पद्मासन योग आपके पेट के अंगों खासकर लिवर को टोन और मजबूत बनाने में मदद करता है।
बद्ध पद्मासन करने के लिए सबसे पहले आप फर्श पर पद्मासन या कमल की मुद्रा में बैठ जाएं।
इसके बाद अपने दोनों हाथों को पीछे की ओर ले जाएं और विपरीत स्थिति में अपने अंगूठों को पकड़े अर्थात अपने दाएं हाथ से बाएं पैर के अंगूठे को पकड़े और बाएं हाथ से दाएं पैर के अंगूठे को पकड़ें।
बद्ध पद्मासन में अपने रीढ़ की हड्डी और सिर को एक सीधी रेखा में रखें।
इसे आप कम से कम 30 सेकंड के लिए करें।
 

फैटी लिवर के लिए योग नौकासन

नौकासन को नाव मुद्रा (Boat Pose) के रूप में भी जाना जाता है। यह लीवर कैंसर और फैटी लिवर के इलाज में मदद करने के लिए एक प्रभावी योग आसन है। नौकासन योग से आप अपने लीवर को मजबूत करने में कर सकते हैं। नौकासन योग आपके शरीर के सभी हानिकारक विषाक्त पदार्थों को साफ कर देता है।

स्वस्थ लिवर के लिए योग धनुरासन

धनुरासन योग उन लोगों के लिए अद्भुत काम करता है जो फैटी लीवर की बीमारी से पीड़ित हैं। यह योग लीवर को उत्तेजित, मजबूत और स्ट्रेच करता है, और इसमें जमे वसा को शरीर के लिए ऊर्जा स्रोत के रूप में उपयोग किया जाता है।

इस आसन को करने के लिए आप एक योगा मैट बिछा के उस पर पेट के बल लेट जाएं, दोनों हाथों को शरीर के समांतर रखें और पैरों को पीछे की ओर मोड़ लें।
अब अपने हाथों को पीछे ले जाएं और दोनों पैरों को दोनों हाथों से पकड़ लें।
इस आसन में 20 से 30 सेकंड तक रुकने का प्रयास करें।
अंत में दोनों हाथों को खोल के अपनी प्रारंभिक स्थिति में आयें।
 

लीवर को मजबूत करने के लिए योग गोमुखासन

गोमुखासन योग को काउ फेस पोज (Cow Face Pose) के नाम से भी जाना जाता है। यह लीवर में होने वाली सिरोसिस (cirrhosis) जैसी समस्याओं के इलाज के लिए सबसे अच्छे आसनों में से एक है। जब आप यकृत सिरोसिस (liver cirrhosis) से पीड़ित होते हैं, तो ऑक्सीजन और रक्त प्रवाह को लीवर के घाव के निशान वाले ऊतकों द्वारा रोका जाता है। जिससे आपका लीवर विषाक्त पदार्थों और रोग जनक बैक्टीरिया को हटाने और वसा को चयापचय करने में असमर्थ हो जाता है। गोमुखासन योग करने से आपका लिवर उत्तेजित हो जाता है, जिससे ऑक्सीजन और रक्त इसके माध्यम से मुक्त रूप से प्रवाहित होते है।

स्वस्थ लिवर के लिए योग अर्धमत्स्येन्द्रासन

अर्धमत्स्येन्द्रासन को फिश पोज (Fish Pose) के बादशाह के रूप में भी जाना जाता है। यह योग लिवर के लिए अत्यधिक फायदेमंद होता है। यह लीवर पर दबाव डालने में मदद करता है और फाइब्रोसिस (fibrosis), एपोप्टोसिस (apoptosis), सूजन और तनाव से क्षतिग्रस्त लीवर को मजबूत और उत्तेजित करता है।

लिवर के लिए योगासन

लिवर खराब होने से शरीर की कार्यक्षमता ना के बराबर हो जाती है। इन योग को करने से आप लिवर की कमजोरी, फैटी लीवर, लिवर सिरोसिस जैसी समस्याओं से निजात पा सकते हैं। जिनके बारे में हम बात कर रहे हैं। कुछ ऐसे योगासन हैं जो आपके लिवर के स्वास्थ्य को बढ़ा सकते हैं! क्या आप जानना चाहेंगे कि वे कौन से हैं? इसके लिए पूरा लेख पढ़ें! अपने लिवर को स्वस्थ रखने के लिए आप निम्न योग आसन को करें –