Skip to main content

योग

नींद के लिए योग जानुशीर्षासन

जानुशीर्षासन योग मस्तिष्क को शांत करता है और हल्के अवसाद की चिंता, थकान, सिरदर्द, मासिक धर्म की परेशानी और अनिद्रा से राहत दिलाने में मदद करती है। यह आसन एक प्रकार से रीढ़ की हड्डी का मोड़ है। जानुशीर्षासन योग करने के लिए आप किसी साफ स्थान पर योगा मैट को बिछाएं और दोनों पैरों को सामने की ओर सीधा करके बैठ जाएं। अब अपने दाएं पैर को मोड़ के बाएं पैर की जांघ पर रखें। अपने दोनों हाथों को ऊपर की ओर करें सीधा खड़ा करें। अब अपने ऊपर के शरीर को बाएं पैर की ओर नीचे झुकाएं और बाएं पैर के पंजें को पकड़ लें। अपने सिर को बाएं पैर के घुटने पर रख लें। इस मुद्रा में रहते हुयें 5 से 10 बार साँस लें।

बेहतर नींद के लिए योग मार्जरासन

मार्जरासन योग को कुछ लोग मार्जरी आसन और कैट पोज़ के नाम से भी जानते हैं। बेहतर नींद के लिए और इंसोम्निया की समस्या से छुटकारा पाने के लिए है यह योग बहुत ही फायदेमंद है। यह आपकी रीड की हड्डी को लोचदार बनता हैं और रक्त के प्रवाह को बढ़ता हैं। इस योग को करने के लिए आप एक योगा मैट पर अपने सिर को सीधा रखें हुयें घुटने टेक के अपने दोनों हाथों को जमीन पर रख लें। अब साँस को अन्दर लेते हुए अपने सिर को पीछे की ओर तथा अपनी ठोड़ी को ऊपर करें। अब साँस छोड़ते हुए अपने सिर को नीचे करें और अपनी ठोड़ी को अपनी छाती से लगाने का प्रयास करें। इस आसन को कम से कम 5 से 6 बार करें। यह पोज़ प्रसव के बाद पेट कम करने में ला

ठीक से नींद नहीं आती तो करें बद्ध कोणासन योग

बद्ध कोणासन योग को तितली आसन के नाम से भी जाना जाता हैं। थकान को मिटाने और रात में अच्छी नींद के लिए आप बद्ध कोणासन योग को करें। साथ ही यह योग इनर थाई, घुटनों और पैरों के ज्वॉइंट्स को दर्द से राहत देता है। जिसके कारण से नींद अच्छी आती है।

स्वस्थ नींद के लिए योग विपरीत करनी

विपरीत करनी योग एक आरामदायक योग है। गहरी नींद के लिए इस योग को करना अच्छा माना जाता है। यह थकान और तनाव को कम करता है। यह रक्तचाप को भी कम करता है और इससे अनिद्रा की समस्या खत्म हो जाती है। विपरीत करनी योग को करने के लिए आप सबसे पहले एक योगा मैट को बिछा के उस पर दीवार की ओर पैर करके सीधे लेट जाएं। अपने दोनों पैरों को ऊपर उठा के दीवार पर रखें और अपनी पीठ को जमींन पर ही रहने दें। इस स्थिति में आपकी कमर पर 90 डिग्री का कोण बनेगा। अपने दोनों हाथों को फर्श पर सीधा रखें। इस मुद्रा में 5 से 15 मिनट तक बने रहें।

गहरी नींद के लिए योग उत्तानासन

यदि आप रात में ठीक से नींद लेना चाहते है तो इसके लिए उत्तानासन योग बहुत माना जाता है। यह योग आपको तनाव मुक्त रखने में मदद करता है। उत्तानासन करने से नर्वस सिस्टम ठीक करके शरीर में रक्त का संचार को बढ़ता है। उत्तानासन योग करने के लिए आप सबसे पहले एक योगा मैट पर सीधे खड़े हो जाएं। अपने दोनों पैरों को पास-पास रखें और अपने दोनों हाथों को ऊपर सीधा कर लें। अब धीरे-धीरे सामने को ओर कमर से नीचे झुकते जाएं और अपने दोनों हाथों से पैर के पंजों को छूने की कोशिश करें। इस आसन में आप 60 से 90 सेकंड के लिए रहें फिर आसन से बाहर आयें।

अच्छी नींद के लिए योग बालासन

बालासन योग जिसको हम चाइल्ड पोज़ के नाम से भी जानते हैं। यह योग तनाव को कम करके मानसिक शांति प्रदान करता है, जिससे आपको अच्छी नींद आती हैं। यह एक आरामदायक मुद्रा है जो नर्वस सिस्टम को ठीक करता है। इस आसन को करने के लिए आप एक योगा मैट को बिछा के उस पर वज्रासन में या घुटने टेक के बैठ जाएं। अब धीरे-धीरे अपने सिर को झुकाते जाएं और जमीन पर सिर को रखें। अपने दोनों हाथों को सामने की ओर सीधे करके फर्श पर रखें। इस आसन में आप कम से कम 2 से 3 मिनिट रहने का प्रयास करें। यह आसन कमर दर्द को ठीक करता हैं और साथ ही आपकी मासिक थकान को कम करने में मदद करता हैं।

नींद के लिए योग आसन

योग का नींद पर सकारात्मक प्रभाव पाया गया है और यह एक अच्छी नींद के लिए बेहतर घरेलू उपचारों में से एक है। योग करने से तनाव कम होता है, शारीरिक कार्य क्षमता में सुधार होता है। योग करने से रात को नींद आने में मदद मिलती है और मानसिक शांति का अनुभव होता है। यदि आपको रात में ठीक से नींद नहीं आती है तो निम्न योगासन रोजाना करें, इससे आपको कुछ ही दिनों में फायदा मिलेगा।

ठीक से नींद नहीं आती तो रोजाना करें ये योगासन, कुछ ही दिनों में मिलेगा फायदा

अच्छी और गहरी रात की नींद एक स्वस्थ आहार के बराबर महत्वपूर्ण है। आज कल की तनाव भरी जिंदगी में लोग अच्छी तरह से नींद नहीं ले पाते हैं। जिससे हमारे शरीर को पूरी तरह से आराम नहीं मिल पता है और वह कई प्रकार कि बिमारियों का कारण भी बन जाता हैं। कई अध्ययनों से पता चलता है कि खराब नींद का आपके हार्मोन, व्यायाम प्रदर्शन (exercise performance) और मस्तिष्क के कार्य पर बहुत ही ज्यादा नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। नींद पूरी ना होने से आपका वजन बढ़ने लगता है जो कई तरह की गंभीर बीमारी होने के खतरे की संभावना को बढ़ा सकता है।

हेयर फॉल रोकने के लिए योग शीर्षासन

शीर्षासन आपके सिर और स्कैल्प में रक्त के प्रवाह को बढ़ाता है। यह स्कैल्प में पोषक तत्व और ऑक्सीजन के प्रवाह में सुधार करता है। यह आसन बालों के रोमछिद्र के स्वास्थ्य को बढ़ाता है। हेडस्टैंड के लगातार अभ्यास से आपको मजबूत और स्वस्थ बाल मिलेंगे। यह पाचन में भी सुधार करता है और तनाव से राहत देता है, जो हेयर फॉल रोकने के लिए ज़रूरी होते हैं।

शीर्षासन करने के लिए आप सबसे पहले एक योगा मैट को बिछा के उस पर घुटने टेक के बैठ जाएं। अपने दोनों हाथों की उंगलियों को आपस में फसा के फर्श पर रखें।

हाथों के बीच में अपने सिर को रखे और अपने दोनों पैरों को धीरे-धीरे ऊपर करने का प्रयास करें।

बालों को झड़ने से रोकने के लिए योग वज्रासन

बालों के झड़ने की समस्‍या से बचने के लिए वज्रासन सबसे लाभकारी आसन है, बालों के झड़ने का एक कारण आपका ख़राब पाचन भी हो सकता हैं। वज्रासन पाचन में सुधार करता है, कब्ज से छुटकारा दिलाता है और पेट की बीमारियों को दूर करता है, इस प्रकार पाचन संबंधी विकार दूर हो जाते हैं जिससे बालों का झड़ना रुक जाता है।

वज्रासन करने के लिए आप सबसे पहले एक योगा मैट को बिछा के उस पर घुटने टेक के बैठ जाएं। अपने दोनों हाथों को अपने घुटनों पर रख लें।

इस आसन को 5 से10 मिनट तक करें।