Skip to main content

एक्सरसाइज

एक्सरसाइज करने के फायदे

इस भाग-दौड़ भरी जिंदगी में अपने शरीर को फिट और एक्टिव रखने के लिए एक्सरसाइज एक अच्छा उपाय माना जाता हैं। स्वस्थ रहने के लिए जिस प्रकार एक संतुलित आहार की आवश्यकता होती है उसकी प्रकार एक मजबूत और फिट शरीर के लिए व्यायाम की आवश्यकता होती है। एक्सरसाइज या कसरत करना हमारे लिए मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों तरह से फायदेमंद होता हैं। मॉर्निंग वर्कआउट करना आपके शरीर को दिनभर काम करने के लिए अतिरिक्‍त ऊर्जा दिलाने में सहायक होता है। आइये एक्सरसाइज करने के फायदे (Exercise Karne Ke Fayde) को विस्तार से जानते हैं।

लंबे अंतराल के बाद व्यायाम के टिप्स धीरे-धीरे एक्सरसाइज करें

लंबे ब्रेक के बाद दोबारा जिम जाने पर आपको धीरे-धीरे एक्सरसाइज करना चाहिए। यदि आप दूसरों को हेवी वजन उठाते देख कर खुद भी अधिक वजन उठाने का सोच रहे हो है तो ऐसा नहीं करना चाहिए। आपको सबसे पहले लाइट वेट एक्सरसाइज से शुरूआत करना चाहिए। इसके लिए आप निम्न एक्सरसाइज को कर सकते है।

क्रंचेज (Crunches)
डंबेल-फ्लाइज (Dumbbell Flyes)
साइड फ्लाइज़ (Side Flyes)
वर्कआउट में अधिक गैप होने पर आप शुरूआत में चेस्ट प्रेस (Chest Press), डंबेल प्रेस (Dumbbell Press), लेग प्रेस (Leg Press) आदि एक्सरसाइज को करने से बचें।

लंबे ब्रेक के बाद एक्सरसाइज करने की टिप्स

अगर आपके वर्कआउट रूटीन में लंबे समय का गैप हो गया है और आप लंबे ब्रेक के बाद दोबारा जिम जाना है। यहाँ दी गई टिप्स आपके काम आ सकती है। वर्कआउट को लंबे समय के लिए छोड़ने के बाद दोबारा जिम ज्वाइन करना चाहते है तो आपको कुछ बातों का ख्याल रखना बहुत जरूरी है।


लंबे अंतराल के बाद व्यायाम में दोबारा उतने ही वजन को फिर से उठाना मुश्किल होता है। व्यायाम में ब्रेक के बाद आपका स्टैमिना और एंड्यूरेंस पहले की तुलना में काफी कम हो जाता है। इसलिए दोबारा एक्सरसाइज की शुरूआत करने के लिए आपको कुछ सावधानी को रखना बहुत ही जरूरी होता है।

इंडियन क्लब ट्रेनिंग एक्सरसाइज के फायदे ह्रदय स्वास्थ्य में

हृदय संबंधी समस्या को दूर करने के लिए आप मुगदल व्यायाम को करें। दिल हमारे शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसके बिना जीवन संभव नहीं है इसलिए इसे स्वस्थ रखना आवश्यक होता है। मुदगल एक्सरसाइज करके आप अपने ह्रदय के स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकते हैं। इंडियन क्लब ट्रेनिंग एक्सरसाइज रक्तचाप को कम करने में मदद करती है।

मुगदर व्यायाम के फायदे संतुलन में

शरीरक संतुलन को बनाये रखने के लिए मुगदर एक्सरसाइज अनेक प्रकार से फायदेमंद है। यह आपकी मांसपेशियों को लचीला बनता है जिससे आप किसी भी कार्य को अच्छी तरह से कर सकते है। यह व्यायाम कोआर्डिनेशन पर अधिक ध्यान देता है और शरीर के सभी अंगों में संतुलन को बनाये रखता है। इंडियन क्लब ट्रेनिंग एक्सरसाइज अप्रत्यक्ष रूप से उन छोटी मांसपेशियों को लक्षित करते हैं जो आपको सीधा रखने में मदद करती हैं और रोजमर्रा के कार्यों का ध्यान रखती हैं।

मुगदर एक्सरसाइज के फायदे कंधे की मजबूती में

इंडियन क्लब ट्रेनिंग करने से कंधे मजबूत होते है और उनमें लचीलापन आता है। बेसबॉल, मार्शल आर्ट और टेनिस जैसे खेलों में लचीले कंधे की आवश्यकता होती है, जिसमें इंडियन क्लब ट्रेनिंग एक्सरसाइज आपकी मदद कर सकती है। यदि आप कंधे का दर्द और अकड़न से परेशान है तो मुगदर एक्सरसाइज इसमें आपकी सहायता करती है।

मुगदर व्यायाम के लाभ

मुगदर व्यायाम के लाभ आपको पहलवानों जैसी ताकत दिलाने में मदद कर सकते है। मुगदर व्यायाम को भारत में प्राचीन समय से किया जा रहा है, उस समय शरीर बनाने के लिए आज जैसी आधुनिक जिम की मशीन नहीं होती थी।

चंदगी राम “हिन्द केसरी”, दारा सिंह  “रुस्तम-ए-हिंद” और गामा पहलवान “रुस्तम-ए-ज़माना” जैसे पहलवान लोग पहले अखाड़े में मुगदर व्यायाम का अभ्यास करते है। मुगदर या मुदगल व्यायाम को आज “इंडियन क्लब ट्रेनिंग (Indian Club Training)” के नाम से जाना जाता है।

फोकस को बदलकर आँखों की एक्सरसाइज करें

अपनी आँखों की रोशनी बढ़ाने वाली एक्सरसाइज को करने में आप फोकस बदलने का व्यायाम करें।

  • इसे करने के लिए आप सबसे पहले अपनी उंगली को कुछ इंच की दूरी पर रखें।
  • फिर अपनी उंगली पर ध्यान केंद्रित करें।
  • अब इस उंगली पर अपना ध्यान केंद्रित करे हुए धीरे-धीरे अपनी उंगली को अपने चेहरे से दूर ले जाएं।
  • कुछ सेकंड इस दूरी पर ही उंगली पर फोकस रखें।
  • फिर अपनी उंगली पर ध्यान केंद्रित करे हुए, धीरे-धीरे अपनी आंख की ओर वापस लाएं।
  • अब किसी दूरी में स्थित चीज़ पर ध्यान केंद्रित करें।
  • इस क्रिया को तीन बार दोहराएं।

आंखों के लिए एक्सरसाइज करने के फायदे

आई की रोशनी बढ़ाने के लिए व्यायाम करने से आपको निम्न नेत्र रोग संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।