तितली आसन के फायदे (लाभ)

शरीर लचीला बनाये: जाँघो,कटि प्रदेश व् घुटनो का अच्छा खिंचाव होने से श्रोणि व् कूल्हों में लचीलापन बढ़ता है।
मांसपेशियों का खिचाव करें कम: तितली आसन करने से अंदरूनी जांघ की मांसपेशियों में बहुत खिचाव होता है, जो इस आसन से ख़त्म हो जाता है।
पैरो की थकान दूर करे: लम्बे समय तक खड़े रहने व् चलने की वजह से होने वाले थकान को मिटाता है।
मासिक धर्म में दिलाये आराम: मासिक धर्म के दौरान होने वाली असुविधा व् रजोनिवृति के लक्षणों से आराम।
गर्भावस्था में है लाभदायक: गर्भावस्था के दौरान लगातार करने से प्रसव में आसानी।
आँतों को मजबूत बनाये: आँतों के लिए लाभदायक है और मल त्याग में मदद करता है।
यह मूत्रजन्य प्रणाली के लिए भी फायदेमंद है।
जोड़ो का दर्द दूर करे: तितली आसन करने से पैरों में खून का बहाव ठीक रहता है। गठिया व जोड़ों के दर्द में इस आसन को करने से काफी आराम मिलता है। इससे इम्युनिटी सिस्टम भी स्ट्रांग होता है|
Article Category
- Log in to post comments