वृष-भासन रोज करें और पाये परफेक्ट फिगर
Anand
Fri, 21/Apr/2023 - 12:40
आकर्षक फिगर के लिए अधिकतर लड़कियां डाइटिंग करती हैं, लेकिन डाइटिंग करने से शरीर सुडौल नहीं होता, बल्कि दुर्बल हो जाता है। इसीलिए आकर्षक फिगर पाने के लिए योगासन से अच्छा कोई उपाय नहीं है। वृष-भासन एक ऐसा ही आसन है जिसके नियमित अभ्यास से चेहरे की चमक बढ़ती है और फिगर आकर्षक बन जाता है।
वृष-भासन की विधि
जमीन पर बैठ जाइए। अपने दोनों घुटनों को मोड़िए। एक घुटना दूसरे घुटने से थोड़ा आगे रखिए। फिर दोनों पैरों को थोड़ी दूरी पर रखिए ताकि लेफ्ट पैर की एड़ी सीवनी नाड़ी को छुए फिर अपने दोनों हाथों को आगे की ओर इस स्थिति में ले जाइए जैसे कि एक बैल अपने पैरों पर बैठता है।
लाभ
- इस आसन से शारीरिक शक्ति बढ़ती है।
- इस आसन से पेट की दूषित वायु शरीर से बाहर निकल जाती है।
- यह आसन चित को प्रसन्न करता है।
- यह आसन शिकारियों तथा बन्दूक चलाने वालों के लिए लाभकारी है।
- इससे हमारा शरीर बैल के समान शक्तिशाली और कंधे मजबूत होते हैं।
- जांघ, पैर, हाथ, बाहु, स्कंध, घुटने सभी पुष्ट एवं सुगठित होते हैं।
- गैस व एसिडिटी की समस्या नहीं होती है। व्यक्ति हल्कापन महसूस करता है।
- कई प्रकार के शारीरिक लाभ प्राप्त होते हैं।
url
Article Category
- Log in to post comments