शशांकासन योग फॉर हाइड्रोसील

शशांकासन हाइड्रोसील के लिए एक बहुत ही आरामदायक मुद्रा है। शशांकासन योग करना वास्तव में आसान है। शशांकासन मन को शांत करता है, तनाव से राहत देता है और प्रजनन प्रणाली की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने में सहायक है। यह हाइड्रोसील और अन्य यौन विकारों से निपटने में बहुत प्रभावी माना जाता है।
शशांकासन योग करने का तरीका
शशांकासन योग करने के लिए आप सबसे पहले किसी साफ फर्श पर एक योगा मैट को बिछा के उस पर वज्रासन की मुद्रा में बैठ जाएं।
अपने दोनों हाथों को सीधा दोनों घुटनों पर रखें।
अब साँस को अन्दर की ओर लें और दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठायें और सीधा कर लें।
अपनी गर्दन और रीढ़ की हड्डी को पूरी तरह से सीधा रखें।
अब साँस को छोड़ते हुए धीरे-धीरे नीचे की तरफ झुकते जाएं और अपने दोनों हाथों को भी साथ में नीचे लाएं।
अपनी नाक और माथे को फर्श पर रख दें।
दोनों हाथों को भी सीधे फर्श पर सीधे रख दें।
साँस को अन्दर लेते हुए धीरे-धीरे सीधे होते जाएं, यह शशांकासन का एक पूरा चक्कर है।
इस अभ्यास को समय और आराम की सुविधा के अनुसार 5 से 10 बार दोहराया जा सकता है।
Article Category
- Log in to post comments