शीघ्रपतन के लिए योग धनुरासन
Anand
Fri, 11/Mar/2022 - 13:39

धनुरासन योग एक अच्छा संभोग सुख प्राप्त करने में मदद करने के लिए जाना जाता है। यह आसन शीघ्रपतन को दूर करने का एक शानदार तरीका है। धनुरासन पेट से संबंधित सभी समस्याओं के समाधान में भी यह बहुत प्रभावी है। आसन को करने के लिए आप एक योगा मैट बिछा के उस पर पेट के बल लेट जाएं, दोनों हाथों को शरीर के समांतर रखें और पैरों को पीछे की ओर मोड़ लें। अब अपने हाथों को पीछे ले जाएं और दोनों पैरों को दोनों हाथों से पकड़ लें। इस आसन में 20 से 30 सेकंड तक रुकने का प्रयास करें। अंत में दोनों हाथों को खोल के अपनी प्रारंभिक स्थिति में आयें।
Article Category
- Log in to post comments