पादहस्तासन करते समय सावधानियां
यदि आपको साइटिका (sciatica) की समस्या हो तो यह आसन न करें।
हार्निया, हाइपरटेंशन और हृदय रोगियों को भी यह आसन करने से परहेज करना चाहिए।
- Read more about पादहस्तासन करते समय सावधानियां
- Log in to post comments
पादहस्तासन के फायदे
यह आसन शरीर को बेहद लचीला(flexible) और फुर्तीला बनाने में मदद करता है। यह पूरी तरह से पीठ और पैरों की मांसपेशियों को खींचता है। रीढ़ की हड्डी भी लचीली होती है और नसों को टोन करने का काम करता है।
पादहस्तासन एक ऐसा आसन है जो पेट के आसपास के क्षेत्र को टोन (tone) करता है और बेली फैट (belly fat)अर्थात् पेट की चर्बी को दूर करता है।
यह आसन करने से पेट के अंगों का मसाज हो जाता है जिससे पाचन क्रिया बेहतर होती है और कब्ज समाप्त हो जाता है। इसके अलावा यह पेट की बीमारियों को दूर रखता है।
- Read more about पादहस्तासन के फायदे
- Log in to post comments
पादहस्तासन करने का तरीका
- दोनों पैरों के बीच बराबर दूरी बनाकर जमीन पर बिल्कुल सीधे खड़े हो जाएं।
- धीरे से श्वास लेते हुए अपने दोनों हाथों को अपने सिर के ऊपर तक उठाएं।
- अब श्वास छोड़ते हुए धीरे से अपने शरीर को आगे की ओर झुकाएं। आपकी हथेलियां(palms) पैरों को छूनी चाहिए और नाक एवं माथा आपके घुटनों(knees) को छूना चाहिए।
- अब जितने देर तक संभव हो इस मुद्रा में बने रहें।
- इसके बाद श्वास लेते हुए फिर से सीधे खड़े हो जाएं।
- इस योग मुद्रा को 3 से 5 बार तक दोहराएं।
- Read more about पादहस्तासन करने का तरीका
- Log in to post comments
पादहस्तासन पेट को फ्लेट करने के लिए
शिल्पा शेट्टी योगा में इसको पेट की चर्बी को कम करने के लिए किया जाता है इस योग का नाम पादहस्तासन संस्कृत का शब्द है, जहां पाद का अर्थ पैर(foot) हस्त का अर्थ हाथ(hands) और आसन का अर्थ (pose) है। शिल्पा शेट्टी के सभी आसनों में से वजन घटाने के लिए यह एक लोकप्रिय आसन है। इस आसन कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर की समस्या को दूर करता है।
- Read more about पादहस्तासन पेट को फ्लेट करने के लिए
- Log in to post comments
शिल्पा शेट्टी योगा इन हिंदी
आइये जानते है बॉलीवुड की सबसे फिट बॉडी वाली हीरोइन को, जो एक माँ होने के बाद भी अपने शरीर को योग के माध्यम से फिट रखती है।
- Read more about शिल्पा शेट्टी योगा इन हिंदी
- Log in to post comments
शिल्पा शेट्टी योगा पेट को फ्लेट करने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए
जानिए शिल्पा शेट्टी योगा फॉर वेट लॉस, शिल्पा शेट्टी योगा फॉर फ्लैट स्टमक, शिल्पा शेट्टी योग इन हिंदी, शिल्पा शेट्टी टिप्स, शिल्पा शेट्टी की फिटनेस का राज के बारे में। बॉलीवु़ड की जानी मानी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पिछले कुछ सालों से योग के कारण भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी लोकप्रिय हो गयी हैं। एक बच्चे की मां होने के बावजूद भी शिल्पा शेट्टी एकदम स्लिम, फिट और छरहरे बदन की हैं और आजकल हर औरत उनके जैसा बनने की चाह रखती है। शिल्पा का कहना है कि वह अपने शरीर को फिट रखने के लिए हर संभव कोशिश करती हैं और हफ्ते में कम से कम पांच दिन योगा जरूर करती हैं। बाजार में शिल्पा शेट्टी योगा वीड
Scarecrow
Pumping Darts
योग के फायदे
शरीर की तमाम बीमारियों को दूर करने का योग एक प्राकृतिक तरीका है। यह सिर्फ मन को खुशहाल एवं मस्तिष्क को शांत ही नहीं रखता है बल्कि विकारों को दूर करने एवं शरीर को स्वस्थ (healthy) बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
- Read more about योग के फायदे
- Log in to post comments
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का उद्देश्य
योग दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य भारत के प्राचीन योगाभ्यास को नयी पीढ़ी के युवाओं (youth) के बीच लोकप्रिय बनाना एवं योग के फायदों के बारे में जागरूक करना है। माना जाता है कि योग के दैनिक अभ्यास से शारीरिक बीमारियां एवं मानसिक तनाव दूर हो जाते हैं।
युवाओं के बीच योग एवं ध्यान(meditation) को विकसित करना है जिससे वे जागरूक होकर योग एवं ध्यान के जरिए मानसिक शांति हासिल कर सकें। ध्यान तनाव को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है एवं योग तन और मन को स्वस्थ रखता है।
- Read more about अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का उद्देश्य
- Log in to post comments
“योग विज्ञान है” – ओशो
योग विज्ञान है, विश्वास नहीं। योग की अनुभूति के लिए किसी तरह की श्रद्धा आवश्यक नहीं है। योग का इस्लाम, हिंदू, जैन या ईसाई से कोई संबंध नहीं है।
जिन्हें हम धर्म कहते हैं वे विश्वासों के साथी हैं। योग विश्वासों का नहीं है, जीवन सत्य की दिशा में किए गए वैज्ञानिक प्रयोगों की सूत्रवत प्रणाली है। इसलिए पहली बात मैं आपसे कहना चाहूंगा वह यह कि योग विज्ञान है, विश्वास नहीं। योग की अनुभूति के लिए किसी तरह की श्रद्धा आवश्यक नहीं है। योग के प्रयोग के लिए किसी तरह के अंधेपन की कोई जरूरत नहीं है।
नास्तिक भी योग के प्रयोग में उसी तरह प्रवेश पा सकता है जैसे आस्तिक। योग नास्तिक-आस्तिक की भी चिंता नहीं करता है। विज्ञान आपकी धारणाओं पर निर्भर नहीं होता; विपरीत, विज्ञान के कारण आपको अपनी धारणाएं परिवर्तित करनी पड़ती हैं। कोई विज्ञान आपसे किसी प्रकार के बिलीफ, किसी तरह की मान्यता की अपेक्षा नहीं करता है। विज्ञान सिर्फ प्रयोग की, एक्सपेरिमेंट की अपेक्षा करता है।