पद्मासन करने का तरीका, फायदे और सावधानियां

पद्मासन संस्कृत का शब्द है जिसका हिंदी अर्थ कमल का फूल (lotus flower) होता है। पद्मासन योग को अंग्रेजी में लोटस पोज (Lotus pose) कहा जाता है। आइये जानते है पद्मासन योग के फायदे और करने का तरीका क्या होता है। पद्मासन को करते समय दोनों पैर एक दूसरे के जांघ पर होते हैं और कमल की आकृति बनाते हैं। इसलिए इसे कुछ जगहों पर कमलासन (kamalasan) के नाम से भी जाना जाता है।
यह एक योगा एक्सरसाइज है जिसमें शरीर और रीढ़ की हड्डी को एकदम सीधे रखते हुए दोनों पैरों को एक दूसरे पैर के जंघों पर रखा जाता है। मेडिटेशन के लिए यह एक महत्वपूर्ण पोजिशन मानी जाती है।
पद्मासन (Padmasana yoga in hindi) एक अच्छा वर्कआउट का कार्य करता है और यह मस्तिष्क एवं श्वसन से जुड़ी समस्याओं के लिए अच्छा माना जाता है। यह आसन शरीर को लचीला बनाता है। मांसपेशियों की मजबूती के लिए भी इस आसन को अच्छा माना जाता है।
Article Category
- Log in to post comments