निकला पेट अंदर करने का उपाय थ्रेड नीडल एक्सरसाइज
Anand
Tue, 30/May/2023 - 13:29

थ्रेड नीडल एक्सरसाइज महिलाओं के निकले हुए पेट को कम करने और पेट की चर्बी कम करने में मदद करता हैं। इसके अलावा यह व्यायाम कूल्हों, बट (butt) और आंतरिक जांघों को फैलाता है। अपने हैमस्ट्रिंग में लचीलापन बढ़ाने के लिए यह एक अच्छी एक्सरसाइज है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप सबसे पहले एक एक्सरसाइज मैट को बिछा के उस पर सीधे लेट जाएं और अपने पैरों को घुटनों के यहाँ से मोड़ लें, दोनों हाथों को सीधा फर्श पर रखें। अब अपना दायं पैर को उठा के बाएं पैर के घुटने से थोड़ा ऊपर रख लें। फिर दोनों हाथों से बाएं पैर को पकड़ के अपनी ओर खींच लें। अपने सिर को दायं पैर की पिंडली से लगाने की कोशिश करें। पुनः यह पूरी प्रक्रिया दूसरे पैर से करें।
Article Category
- Log in to post comments