स्वस्थ पाचन क्रिया के लिए पुशअप एक्सरसाइज
Anand
Tue, 30/May/2023 - 13:27

पुशअप एक्सरसाइज हमारे पाचन को मजबूत बनाने के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। पुशअप एक्सरसाइज में हम अपने हाथों के द्वारा बल का प्रयोग करके पेट की मांसपेशियों पर काम करते हैं। पाचन में सुधार के लिए यह काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप फर्श पर पेट के बल लेट जाएं और अपने दोनों हाथों की हथेलियों को फर्श पर अपनी छाती के पास में रखें। अब दोनों हाथों और पैर की उंगलियों पर वजन डालते हुए शरीर को ऊपर करें और फिर से हाथ की कोहनी को मोड़ें और शरीर को नीचे करें। पुशअप एक्सरसाइज के आप 3 सेट पूरा करें। यदि आप अच्छे फॉर्म के साथ एक मानक पुशअप नहीं कर सकते हैं तो अपने घुटनों को आप फर्श पर रख रख सकते हैं।
Article Category
- Log in to post comments